Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

ब्लैकमेलर लखनादौन पुलिस की गिरफ्त में............NN81


नाबालिगों को सिगरेट पिलाकर बनाया वीडियो, 12 लाख के सोने के हार जब्त


सिवनी। पुलिस अधीक्षक कार्यालय सिवनी के निर्देशन में थाना लखनादौन पुलिस ने ब्लैकमेलिंग और चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी द्वारा नाबालिग बच्चों को सिगरेट पिलाकर उनका वीडियो बनाया गया था और बाद में वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उनसे सोने के जेवरात ऐंठ लिए गए।पुलिस अधीक्षक सिवनी  कृष्ण लालचंदानी (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  दीपक मिश्रा तथा एसडीओपी लखनादौन श्री अपूर्व भलावी के मार्गदर्शन में थाना लखनादौन पुलिस ने कार्रवाई को अंजाम दिया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, समनापुर निवासी मननारायण भारद्वाज ने थाना लखनादौन में शिकायत दर्ज कराई कि 27 मई 2026 को घर की आलमारी का ताला खुला मिला और उसमें रखे लगभग 12 लाख रुपये कीमत के दो सोने के हार गायब थे।जब बच्चों से पूछताछ की गई तो सामने आया कि पड़ोस में शादी में आए कृष्णा पटेल निवासी मोहद, थाना करेली, जिला नरसिंहपुर ने लगभग एक सप्ताह पहले दो नाबालिग बच्चों को सिगरेट पिलाकर उनका वीडियो बना लिया था। आरोपी ने वीडियो वायरल करने और घर वालों को बताकर बदनाम करने की धमकी देते हुए रुपये और जेवरात की मांग शुरू कर दी। इतना ही नहीं आरोपी ने एक बच्चे का पैर साइलेंसर से जला दिया और जान से मारने की धमकी भी दी।डर के कारण बच्चों ने घर की लोहे की पेटी का ताला खोलकर उसमें रखे दो सोने के हार आरोपी को दे दिए।मामले में थाना लखनादौन पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की। जांच के दौरान आरोपी कृष्णा पिता कमलेश पटेल, उम्र 19 वर्ष, निवासी मोहद, थाना करेली, जिला नरसिंहपुर को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। आरोपी की निशानदेही पर नरसिंहपुर से लगभग 12 लाख रुपये कीमत के दो सोने के हार बरामद किए गए। आरोपी का मोबाइल भी जब्त किया गया, जिसमें नाबालिग बच्चों के वीडियो पाए गए।पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे उपजेल लखनादौन भेज दिया गया।

जब्त संपत्ति

02 सोने के हार, कीमत लगभग 12 लाख रुपये।

*सराहनीय भूमिका*

इस कार्रवाई में निरीक्षक  के.पी. धुर्वे, सउनि  महेश कुमार उइके, प्रधान आरक्षक 59 फकीरचंद उइके एवं आरक्षक 647 अनील सोनकुवर की विशेष भूमिका रही।

संवाददाता-मोहित यादव  


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes