तलोदा -शहादा-तलोदा विधानसभा क्षेत्र की समीक्षा बैठक यहां शासकीय विश्रामगृह में लोकसभा संपर्क प्रमुख एवं पूर्व विधायक शिरीष चौधरी की प्रमुख उपस्थिति में आयोजित की गई। बैठक में पार्टी संगठन, कार्यकारिणी, एसआईआर, बीएलए तथा विभिन्न नियुक्तियों की विस्तृत समीक्षा की गई। इस दौरान पूर्व विधायक शिरीष चौधरी ने पार्टी संगठन को और मजबूत करने का आह्वान किया।
बैठक में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की विभिन्न समस्याओं को सुनते हुए उन पर चर्चा की गई। आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी के लिए कार्य करने की अपील की गई। साथ ही युवाओं और महिलाओं के संगठन को अधिक मजबूत बनाने पर भी जोर दिया गया।
इस अवसर पर जिलाप्रमुख एड. राम रघुवंशी, तालुकाप्रमुख अनुपकुमार उदासी, नंदुरबार लोकसभा युवा सेना उपाध्यक्ष संदीप परदेशी, नगरसेवक हितेंद्र क्षत्रिय, नगरसेवक नदीम बागवान, उपजिल्हाप्रमुख डॉ. पेंढारकर, शहादा तालुकाप्रमुख मनलेश जायसवाल, युवासेना उपजिल्हा प्रमुख राजरत्न बिरारे, सरपंच प्रवीण वळवी, ग्राम पंचायत सदस्य दत्तू ठाकरे, मयूर पाटील, जितू गुरव, चंद्रकांत पाटील तथा इमरान सिक्लीकर सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
जाविद शेख
