महिला अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक श्री नगेन्द्र कुमार तोलम्बिया के निर्देशानुसार सुवाणा में मनरेगा में महिलाओं के साथ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान केन्द्र से विधिक परामर्शदाता सुमन खोईवाल ने महिलाओं को बालिका शिक्षा, महिला सुरक्षा, घरेलु हिंसा से संरक्षण, पोक्सो एक्ट, बाल विवाह निषेध अधिनियम ,महिला हेल्पलाईन 181, वन स्टॉप सेन्टर वर्क फ्रॉम हॉम योजना आदि के बारे में जानकारी दी।
महिलाओं को स्वास्थ्य, पोषण, स्वच्छता व बेटियों की शिक्षा एवं आत्मनिर्भरता के महत्व के बारे में समझाया गया व सरकारी लाभ लेने के लिए आवश्यक दस्तावेज एवं आवेदन प्रक्रिया की जानकारी व मौसमी बीमारियों व उपचार के बारे में जानकारी दी।
सामाजिक परामर्शदाता सीमा शर्मा ने महिला उद्यम प्रोत्साहन योजना व महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने एवं समाज में लैंगिक भेदभाव जैसी कुरीतियों के विरुद्ध आवाज उठाने हेतु प्रेरित किया गया तथा महिलाओं ने विभिन्न योजनाओं से संबंधित प्रश्न पूछे जिनका मौके पर समाधान किया गया व महिलाओं को बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं एवं श्रमिकों को मानसिक स्वास्थ्य, पारिवारिक सामंजस्य, तनाव प्रबंधन तथा सामाजिक समस्याओं के प्रति जागरूक किया गया तथा ऐसे समय में सकारात्मक सोच, आपसी संवाद, आत्मविश्वास व सहयोग महत्वपूर्ण होता है। इस दौरान 65 महिलायें उपस्थित थी।
