बारां शहर की यातायात व्यवस्था में सुधार करवाने की मांग को लेकर सेवादल अध्यक्ष शिवशंकर यादव के नेतृत्व में डीएसपी हरिराम सोनी को पुलिस अधीक्षक के नाम ज्ञापन दिया।
ज्ञापन में बताया कि बारां शहर में यातायात प्रभारी चंद्रप्रकाश को लगा रखा है, इनसे शहर की यातायात व्यवस्था संभल नहीं रही है। बारां शहर में चारमूर्ति चौराहे पर लोक परिवहन की बसें व प्राइवेट बसों का जमावडा लगा रहता है। रात के समय कोटा रोड हाई सेकेण्ड्री स्कूल के सामने खेल संकुल के मैदान के पास लोक परिवहन प्राइवेट बसे रोड के दोनों साइड खडी रहती हैं, जिससे ट्रैफिक जाम होता है। इन प्राइवेट बसों के चलते चारमूर्ति पर आए दिन एक्सीडेंट होते रहते हैं। धर्मादा चौराहा व अंजुमन चौराहा पर जाम के हालात रहते हैं। तेल फैक्ट्री फाटक पर जाम रहता है। अंबेडकर सर्किल पर आए दिन एक्सीडेंट की घटनाएं होती रहती है। अंबेडकर सर्किल पर खडी होने वाली प्राइवेट बसों को लेकर पहले भी लोगों ने ज्ञापन दिए जा चुके हैं। इसके बावजूद अंबेडकर सर्किल पर कोई सुधार नहीं हुआ। जिलाध्यक्ष यादव ने बताया कि यातायात प्रभारी सुबह 9 बजे से सायं 7 बजे तक फोरलाइन पर वन विभाग व खनन विभाग का कार्य करते हैं, जबकि बारां आरटीओ व डीटीओ कभी फोरलाइन पर नजर नहीं आते। कुछ दिन पूर्व किशनगंज के रामलाल सुमन नामक किसान अपने खेत में लेविल कर रहा था तो उसके ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर लाए। 24 मई को आशाराम बैरवा किसान अपना मकान बनाने के लिए थ्रेसर से गिटटी खरीद कर लाया उसने पर्ची व ड्राईविंग लाइसेंस दिखाया, ट्रैक्टर की आरसी दिखाई, उसके बाद भी ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर लिया गया। कुछ दिन पूर्व 5 वर्ष व 7 वर्ष के बच्चों को नारेडा रोड पर ट्रैक्टर द्वारा कुचल दिया गया, जिससे दोनों बच्चों की मौत हो गई। कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ताओं ने शहर की यातायात व्यवस्था सुधारने एवं यातायात प्रभारी को हटाकर उनके स्थान पर किसी अन्य को लगाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में कांग्रेस सेवादल प्रदेश सचिव असरफ देशवाली, प्रदेश कार्डिनेटर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्प संख्यक विभाग सरदार सिंह नायक, वरिष्ठ उपाध्यक्ष आशा राम बैरवा, उपाध्यक्ष कुलदीप भूलहेड़ी, युवा नेता जितेंद्र नागर, बालकिशन शेखावत, अमिताभ सिंह, जुगल पांचाल, नगर अध्यक्ष रोहित गुर्जर, प्रदीप बैरवा, पूर्व पार्षद युवा नेता विजय बैरवा आदि मौजूद रहे,
हेमंत यादव
