नारायणपुर जिले के बडगांव में दशकों पुरानी परंपरा ऐतिहासिक चन्दनीन माता मेला में आस्था और संस्कृति के विभिन्न रंगों का अनूठा संगम देखने को मिला । आज मंगलवार को देवी देवताओं की विधि विधान से पूजा अर्चना के बाद देव खेलनी हुई । चन्दनीन माता मंदिर में बड़ी संख्या में ग्रामीण पूजा अर्चना कर माता से अपने और अपने परिवार की सुख शांति की कामना की । वही देवी देवताओं का हुजूम माता मंदिर से निकलकर मेला स्थल पहुंची जहां मेला स्थल की ढाई परिक्रमा की गई । इस दौरान ग्रामीण ने देवी देवताओं पर भीगा चांवल व हजारी पुष्प की पंखुडियों की वर्षा कर देवी देवताओं की अगुवाई हुई यह एक दिन का चलने वाला माता मेला को देखने ग्रामीणों में कापी उत्साह देखने को मिला। चन्दनीन माता मंदिर पुजारी जगनू राम कोर्राम बताते हैं कि बड़गांव माता मेला मात्र मनोरंजन का साधन नहीं बल्कि है यह माता मेला आस्था परंपरा का अनूठा संगम है ,इस मेले को देखने के लिए बड़ी संख्या में तारागांव, धौडाई,छोटेडोंगर, कन्हारगांव, नारायणपुर, राजपुर एवं क्षेत्र के आसपास के ग्रामीण पहुंचे।
संवाददाता खुमेश यादव
