*
मार्च 2026 में नागपुर बोर्ड द्वारा आयोजित शालांत प्रमाणपत्र परीक्षा में, राजीव गांधी विद्यालय और कनिष्ठ महाविद्यालय का 88.23 प्रतिशत परिणाम रहा। दसवीं बोर्ड परीक्षा में, विद्यालय से पल्लवी लोकचंद रहांगडाले ने 75.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। आयुषी उदेलाल पटले ने 75.40 प्रतिशत, प्राची विनोद पटले ने 71 प्रतिशत, प्रिया गोपीचंद बानकर ने 70.80 प्रतिशत, लक्ष्मी कमलेश्वर पटले ने 64.80 प्रतिशत और आदर्श देवचंद रहांगडाले ने 64 प्रतिशत अंक प्राप्त किए, जिससे वे क्रमशः विद्यालय में प्रथम से पाँचवें स्थान तक रहे।
राजीव गांधी विद्यालय और कनिष्ठ महाविद्यालय आदिवासी बहुल ग्रामीण क्षेत्र में स्थित है, जहाँ के अधिकांश माता-पिता की आर्थिक स्थिति कमजोर है। वे खेती और मज़दूरी करके अपने बच्चों को शिक्षा दिलाते हैं, और इसी ग्रामीण पृष्ठभूमि से उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों का सम्मान किया गया। प्राचार्य ए. टी. डुंबरे, डी. एस. रहांगडाले, आर. एस. डोंगरे और एस. एम. बारसे ने छात्रों और उनके पालकों को उनके घर जाकर पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया, जिससे पालक भावुक होकर खुशी के आंसू बहाने लगे।
हाल ही में, विद्यालय ने "मुख्यमंत्री माझी शाळा सुंदर शाळा" टप्पा 3 योजना में 2025-26 के सत्र में तालुकास्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया, जिसके लिए विद्यालय को 3 लाख रुपये का पुरस्कार जाहीर हुआ है। साथ ही, विज्ञान में इन्स्पायर अवॉर्ड और तालुका प्रदर्शनी में भी उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है। हाल ही में बारहवीं बोर्ड परीक्षा में विज्ञान और कला दोनों शाखाओं का शत-प्रतिशत परिणाम रहा है, और विशेष बात यह है कि पिछले दस वर्षों से विद्यालय ने यह शत-प्रतिशत परिणाम की परंपरा बनाए रखी है। क्षेत्र के नागरिकों द्वारा विद्यालय को शुभकामनाओं का वर्षा हो रही है।
यशस्वी छात्रों को संस्थान के अध्यक्ष प्रभाकर दोनोडे, उपाध्यक्ष जियालाल पंधरे और सचिव सुभाष यावलकर ने बधाई दी और उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
संवाददाता मुमताज अली सैय्यद
