Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

पुलिस अधीक्षक अम्बेडकर नगर प्राची सिंह ने किया टाडा कोतवाली क्षेत्र टाडानगर क्षेत्र का भ्रमण, लोगों को दिलाया सुरक्षा का भरोसा............NN81



अंबेडकर नगर। जनपद में शांति व्यवस्था एवं कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह की अध्यक्षता में टाडा नगर पालिका क्षेत्र में व्यापक भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने नगर क्षेत्र के प्रमुख बाजारों, चौराहों एवं संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण करते हुए आमजन से संवाद स्थापित किया और उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया।

नगर भ्रमण के दौरान सीओ टांडा शुभम कुमार तथा कोतवाल टांडा दीपक सिंह रघुवंशी वरिष्ठ उपनिरीक्षक शिव बक्श सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। पुलिस टीम ने पैदल गश्त करते हुए नगर के विभिन्न क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने लोगों से शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि पुलिस प्रशासन आमजन की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की बात कही।

भ्रमण के दौरान व्यापारियों एवं स्थानीय नागरिकों ने पुलिस प्रशासन की सक्रियता की सराहना की। वहीं अधिकारियों ने कहा कि नगर क्षेत्र में लगातार गश्त एवं निगरानी जारी रहेगी ताकि आमजन स्वयं को सुरक्षित महसूस कर सकें।

दीपक वर्मा ब्यूरो चीफ मोहम्मद रजा हैदर कैमरामैन 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes