Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

भारत को आजाद हुए 78 साल के बाद जिला राजगढ़ की तहसील जीरापुर के ग्राम लिम्बोदा में अहिरवार वर्मा समाज..........NN81

 

भारत को आजाद हुए 78 साल के बाद जिला  राजगढ़ की तहसील जीरापुर के ग्राम लिम्बोदा में अहिरवार वर्मा समाज के दूल्हे को घोडी वा डीजे के साथ जुलूस एव बिंदोरी कुशलता पूर्वक निकाला गया ग्राम लिंबोदा में अनुसूचित जाति वर्ग के दूल्हे की बारात का आत्मीय स्वागत कर सामाजिक समरसता एवं भाईचारे का प्रेरणादायी संदेश दिया गया। इस अवसर भीम आर्मी भारत मिशन के पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश राजावत एव भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष ज्ञान सिंह गुर्जर एवं खिलचीपुर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक हजारीलाल दांगी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

दोनों जनप्रतिनिधियों ने बारातियों का सम्मानपूर्वक स्वागत करते हुए समाज में समानता, सद्भाव और एकता को मजबूत करने का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान ग्रामवासियों एवं कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।

यह स्वागत कार्यक्रम सामाजिक सौहार्द, अपनत्व और भारतीय संस्कृति की परंपराओं को आगे बढ़ाने वाला एक सराहनीय प्रयास रहा।

पवन अहिरवाल की रिपोर्ट

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes