Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

पुलिस थाना राऊ इंदौर की त्वरित कार्यवाही... चंद घंटों में अपहृत अनाज व्यापारी को आरोपियों के कब्जे से सुरक्षित छुड़ाया। .............NN81


★ 4 अपहरणकर्ता पुलिस की हिरासत में, घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट कार भी की जप्त।


★ जमीनी विवाद व आपसी लेनदेन को लेकर दिया गया था घटना को अंजाम।



इंदौर - शहर में अपराधों पर नियंत्रण हेतु पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर द्वारा दिए गए प्रभावी कार्यवाही के दिशा निर्देशों के अनुक्रम में पुलिस उपायुक्त जोन-01 श्री नरेंद्र सिंह रावत एवं पुलिस उपायुक्त जोन-01 श्री सुमित केरकेट्टा व सहायक पुलिस आयुक्त गांधीनगर श्रीमती निधि सक्सेना के मार्गदर्शन में कार्यवाही करते हुए, पुलिस थाना राऊ ने तत्परता और सूझबूझ का परिचय देते हुए अपहरण के सनसनीखेज मामले का मात्र कुछ ही घंटों में पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने अपहृत व्यापारी को सकुशल मुक्त कराकर चार आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।


घटना का विवरण:- दिनांक 25 मई 2026 को फरियादिया ने थाना राऊ पर उपस्थित होकर सूचना दर्ज कराई कि उनके पति, जो कि एक अनाज व्यापारी हैं, शाम करीब 06.00 पीथमपुर रोड वाइन शॉप' के पास खड़े थे। इसी दौरान एक कार में सवार होकर आए 4-5 अज्ञात व्यक्तियों ने उनके साथ जबरदस्ती मारपीट की और उन्हें कार में डालकर ले गए।


फरियादिया की अत्यंत संवेदनशील सूचना पर थाना प्रभारी राऊ ने बिना समय गंवाए वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में तत्काल एक विशेष टीम का गठन किया।


पुलिस टीम ने तत्काल घटना स्थल और आसपास के रास्तों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिससे अपहरणकर्ताओं की कार का सुराग मिला। तकनीकी साक्ष्यों और फुटेज के आधार पर गाड़ी को ट्रैक करते हुए पुलिस टीम ग्राम नागपुर सांवेर पहुँची वहाँ सूझबूझ से त्वरित कार्यवाही करते हुए,  मौके से 4 अपहरणकर्ताओं को घेराबंदी कर पुलिस हिरासत में लिया गया और उनके कब्जे से अपहृत व्यापारी सूरज लववंशी को सुरक्षित मुक्त कराया गया। 


पुलिस द्वारा अपहृत व्यापारी के बयान और फरियादिया की शिकायत के आधार पर जमीनी विवाद व आपसी लेनदेन का मामला पाया जाने से थाना राऊ में पांच आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 326/26 धारा 140(3),115(2),3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है, जिसमे विवेचना के आधार पर अग्रिमवैधानिक कार्यवाही और पूछताछ की जा रही हैं।  पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त की गई स्विफ्ट कार को भी जप्त कर ली है, पांचवे फरार आरोपी की तलाश की जा रही हैं। 


गिरफ्तार आरोपी-

1.मुकेश पटेल

2 जीतेन्द्र पटेल

3 सुमित पटेल

4 गब्बर उर्फ सुनील पटेल


सराहनीय भूमिकाः-इस अत्यंत संवेदनशील मामले को चंद घंटों में सुलझाने और व्यापारी को सकुशल मुक्त कराने में थाना प्रभारी, राऊ

निरीक्षक राजपाल सिंह राठौर, अनिल सिसोदिया, प्रधान आरक्षक बलराम चौहान, आरक्षक देवेंद्र, नारायण, एवं रमन वर्मा व सायबर टीम आर. प्रशांत, आर. अमित खत्री की अहम भूमिका रही।

 संवादाता शोएब खान 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes