Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

तेज आंधी और बारिश से किसानों की फसल बर्बाद, मुआवजे की मांग तेजी....NN81


सीधी। जिले की ग्राम पंचायत कटार में तेज आंधी, बारिश और जलभराव ने किसानों की सालभर की मेहनत पर पानी फेर दिया है। लगातार खराब मौसम के कारण खेतों में खड़ी फसल पूरी तरह प्रभावित हो गई है, जिससे किसान भारी आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं।

ग्राम पंचायत कटार निवासी किसान कुबेर सिंह बघेल की लगभग 12 एकड़ में लगी फसल आंधी और बारिश के चलते पूरी तरह नष्ट हो गई। किसान द्वारा कई बार प्रशासन को शिकायत दी गई, लेकिन अब तक कोई ठोस निराकरण नहीं हो सका है। फसल बीमा होने के बावजूद किसानों को राहत राशि नहीं मिल पाने से नाराजगी बढ़ती जा रही है।

पीड़ित किसानों ने अपनी समस्या को लेकर News Nation 81 की टीम से संपर्क किया। सूचना मिलने पर टीम मौके पर पहुंची और खेतों का जायजा लिया। इस दौरान फसल बीमा टीम से ऑन कैमरा बातचीत भी की गई। बीमा टीम का कहना है कि उनके पास अब तक संबंधित शिकायत नहीं पहुंची है, जबकि किसानों का आरोप है कि शिकायत किए हुए 24 घंटे से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

ग्रामीण किसानों ने प्रशासन, एसडीएम एवं तहसीलदार से मांग की है कि तत्काल सर्वे कराकर उचित मुआवजा दिया जाए तथा फसल बीमा की राशि शीघ्र उपलब्ध कराई जाए, ताकि प्रभावित किसानों को राहत मिल सके।

किसानों का कहना है कि यदि जल्द सहायता नहीं मिली तो उनके सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो जाएगा।

संवाददाता : गिरीश शुक्ला

News Nation 81

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes