यह वाहन विधायक माणिकराव कोकाटे के प्रयासों से उपलब्ध कराया गया है। नगर परिषद प्रशासन के अनुसार आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित कार्रवाई तथा अग्निशमन विभाग की कार्यक्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से यह पहल की गई है। शॉर्ट सर्किट, आगजनी, सड़क दुर्घटनाओं और अन्य आपदा संबंधी घटनाओं में यह वाहन महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
शक्तिशाली इंजन और मजबूत बनावट वाले इस गुरखा वाहन के शामिल होने से विभाग की क्षमता में वृद्धि हुई है। वाहन लोकार्पण कार्यक्रम में नगराध्यक्ष विठ्ठल उगले, उपनगराध्यक्ष हर्षद देशमुख, मुख्याधिकारी अभिजित कदम सहित अनेक जनप्रतिनिधि और नागरिक उपस्थित थे
संवाद दाता - नवनाथ आव्हाड
