Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

राजगढ़ क्षेत्र थाना बोडापुलिस की सबसे बड़ी कार्यवाही.............NN81


राजगढ़ जिले के  थाना बोडा में पुलिस ने एक बड़ी कार्यवाही की जिसमें 

चोरी के 04 आरोपी गिरफ्तार, किए ओर चोरी हुए मोबाइल एवं घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल सहित ₹2,13,300/- का मशरूका जप्त थाना प्रभारी बोडा उप निरीक्षक देवेन्द्र सिंह राजपूत के नेतृत्व में थाना बोडा पुलिस टीम द्वारा चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई की गई थी  जानकारी अनुसार बता दे कि दिनांक 15.05.2026 को फरियादी बंशीलाल पिता मांगीलाल प्रजापति उम्र 50 वर्ष निवासी गुराडिया द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी जो दिनांक 11.05.2026 को दोपहर करीब 04 बजे अज्ञात व्यक्ति उसका रेडमी कंपनी का मोबाइल चोरी कर ले गए। था पुलिस ने मामले को गंभीरता से देखते  हुए आरोपियों की पतारसी हेतु विशेष पुलिस टीम गठित की गई। टीम द्वारा सीसीटीवी फुटेज एवं साइबर सेल की सहायता से संदिग्धों की पहचान किया गया जिसमें दानिश मंसूरी, विकास कुशवाह, रियाज अंसारी एवं सलमान अंसारी से पुलिस द्वारा बारीकी से  पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने घटना करना स्वीकार किया। पुलिस ने मामले को  अपराध क्रमांक 151/2026 धारा 303(2) बीएनएस के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

संवाददाता राकेश भिलाला 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes