हटा- माहवारी के प्रति समाज में जागरूकता लाने और किशोरियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से विश्व माहवारी स्वच्छता दिवस मनाया गया।
हटा नगर में राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम द्वारा आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक 136 के सहयोग से माहवारी स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जिसमें बड़ी संख्या में किशोरी बालिकाओं ने सहभागिता की और रेड डॉट के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया गया।
साथ ही माहवारी से जुड़ी विभिन्न भ्रांतियों पर चर्चा कर दूर करने का प्रयास किया गया।
साथ ही किशोरियों के प्रश्नों का समाधान किया गया।
माहवारी के दौरान स्वच्छता और खून की कमी को पूरा करने के लिए आयरन युक्त पोषण की बात की है। जिससे शारीरिक व मानसिक विकास हो सके। कार्यक्रम में राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम की ओर से
उमंग क्लिनिक परामर्शदाता
व प्रशिक्षकों द्वारा किशोरी बालिकाओं से माहवारी से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की। और बताया कि माहवारी एक सामान्य शारीरिक प्रक्रिया है और इसे लेकर किसी भी प्रकार का संकोच या शर्म महसूस नहीं करनी चाहिए।
सवालों के जवाब और भ्रांतियों का निवारण किया गया।
चर्चा के दौरान उपस्थित किशोरी बालिकाओं ने अपनी जिज्ञासाओं को खुलकर साझा किया। कार्यक्रम में उपस्थित प्रशिक्षकों से बालिकाओं द्वारा पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दिए और समाज में व्याप्त माहवारी संबंधी भ्रांतियों को वैज्ञानिक तथ्यों के साथ दूर किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से इन बिंदुओं पर जोर दिया गया:
स्वच्छता प्रबंधन: संक्रमण से बचने के लिए सैनिटरी पैड का सही उपयोग और साफ-सफाई।
पोषण: माहवारी के दौरान आयरन युक्त आहार और एनीमिया से बचाव की जानकारी।
संकोच का त्याग: समस्याओं को छिपाने के बजाय परिवार या स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं से परामर्श लेना।
जागरूकता ही बचाव है
आंगनवाड़ी केंद्र पर मौजूद कार्यकर्ताओं ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से किशोरियों में आत्मविश्वास बढ़ता है और वे अपने शरीर व स्वास्थ्य के प्रति सजग रह सकती है।
संपूर्ण कार्यक्रम भारती महिला मंडल दमोह के जिला संरक्षक नीतेश कुसम्हा व प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर महेंद्र मिश्रा के मार्दशन में किया गया। इस दौरान हटा राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के परामर्शदाता अनिल अहिरवार प्रशिक्षक अमजद कुरैशी, बर्षा राजपूत आंगनवाडी कार्यकर्ता रेखा पटेल ज्योति कोरी व किशोरी बालिकाओं की उपस्थिति रही।
संवाददाता.. दीपक गर्ग
