Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

बड़ागांव शनिचरी अमावस्या पर उमड़ेगा भक्तों का सैलाब ....NN81



बड़ागांव आगामी शनिवार को शनिचरी अमावस्या के अवसर पर न्याय के देवता भगवान शनि देव का जन्म उत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया जाएगा।


 इसके लिए  मंदिर समिति तथा श्रद्धालुओं द्वारा तैयारी की जा रही है।


 प्राचीन खेड़ापति हनुमान मंदिर के पास स्थित नवग्रह पिपलेश्वर शनि देव मंदिर में इस मौके पर श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ेगा


। पंडित कमल किशोर जोशी एवं पुजारी देवेंद्र जोशी ने बताया कि 13 वर्षों बाद यह सहयोग बना रहा है


  शनिवार को ही शनि जयंती मनाई जाएगी। इस मौके पर एक दिन पहले रात्रि मे मंदिर परिसर भजन संध्या का आयोजन होगा वही शनि जयंती के अवसर पर विशाल भंडारा का आयोजन भी किया जाएगा


। इसके चलते समिति द्वारा तैयारी की जा रही है। इस दिन भगवान शनि देव का विशेष आकर्षक श्रृंगार करके महा आरती का आयोजन होगा तथा इससे पहले यज्ञ हवन का आयोजन भी किया जाएगा। 


 मंदिर को आकर्षक सजाया जाएगा। मंदिर के पास ही प्राचीन इमली का पेड़ एवं पीपल का पेड़ है वही मंदिर में नवग्रह देवता भी विराजमान है 


जिसके चलते शनि मंदिर का नाम नवग्रह पिपलेश्वर शनि देव मंदिर रखा गया है।

संवादाता संजय डगवाल 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes