भीषण गर्मी एवं बढ़ते तापमान को देखते हुए साहिबगंज जिले में झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (JSLPS) द्वारा जनहित में सराहनीय पहल की गई है। जिले के सभी प्रखंडों में कुल 44 सीएलएफ (CLF) के माध्यम से “पेयजल सुविधा केंद्र” का संचालन किया जा रहा है, जहां आम जनता एवं राहगीरों के लिए ठंडे एवं स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।
यह पहल माननीय मुख्यमंत्री, सचिव महोदय एवं CEO JSLPS के निर्देश एवं आदेश के आलोक में सखी मंडल की दीदियों द्वारा सेवा भाव के साथ संचालित की जा रही है। भीषण गर्मी के इस दौर में यह सुविधा केंद्र लोगों के लिए राहत का केंद्र बनकर उभरा है।
सड़क से गुजरने वाले राहगीरों, रिक्शा चालकों, मजदूरों एवं स्थानीय नागरिकों ने इस व्यवस्था की सराहना करते हुए कहा कि गर्मी में स्वच्छ एवं ठंडा पेयजल उपलब्ध होने से उन्हें काफी सुविधा मिल रही है।
सखी मंडल की दीदियाँ पूरी निष्ठा, समर्पण एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के साथ इस कार्य को सफलतापूर्वक संचालित कर रही हैं। JSLPS की यह पहल न केवल सामाजिक सेवा का उदाहरण प्रस्तुत कर रही है, बल्कि सामुदायिक सहभागिता एवं जनकल्याण की दिशा में एक प्रेरणादायी कदम भी साबित हो रही है।
आकाश कुमार भगत
