Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

राजकीय बालिका विद्यालय में समाजोपयोगी शिविर का संयुक्त निदेशक डॉ. शर्मा ने किया निरीक्षण


सेठ मुरलीधर मानसिहका राजकिय बालिका उच्च माध्यमिक   विद्यालय में आयोजित ग्रीष्मावकाश में समाजोपयोगी उत्पादक कार्य एवं समाज सेवा शिविर का शुक्रवार को डॉ. महावीर प्रसाद शर्मा (संयुक्त निदेशक) ने औचक निरीक्षण एवं अवलोकन किया।


इस दौरान डाॅ. शर्मा ने शिविर में छात्राओं द्वारा तैयार की जा रही विभिन्न कलाकृतियों, हस्तशिल्प, वेस्ट मटेरियल से उपयोगी वस्तुएं बनाने के कार्यों और समाज सेवा गतिविधियों का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यार्थियों के हुनर और सृजनात्मकता की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिविरों से विद्यार्थियों में श्रम के प्रति निष्ठा, आत्मनिर्भरता और सामाजिक सरोकार की भावना जागृत होती है। उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया और उड़ें जीवन में कौशल विकास के महत्व को समझाने के लिए प्रेरित किया।


इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्रीमती सुषमा विश्नोई एंव शिविर प्रभारी विजयलक्ष्मी जैन, सहप्रभारी सावित्री सोमानी, वीरेन्द्र चतुर्वेदी, बसंती लाल पोरवाल एव नारायण लाल गाडरी सहित स्कूल स्टाफ मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes