Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

ग्राम चमेली में गूंजा “माड़ मैत्री चौपाल”, पुलिस की जनजागरूकता मुहिम को ग्रामीणों का भरपूर समर्थन




नारायणपुर पुलिस अधीक्षक श्री रोबिनसन गुड़िया के मार्गदर्शन, अनुविभागीय पुलिस अधिकारी छोटेडोंगर श्री अभिषेक केसरी के दिशा-निर्देश एवं थाना प्रभारी छोटेडोंगर श्री हरिशंकर ध्रुव के नेतृत्व में आज दिनांक 18.05.2026 को थाना छोटेडोंगर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चमेली में “माड़ मैत्री चौपाल” कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


कार्यक्रम में लगभग 60-70 ग्रामीण महिला-पुरुष, युवा एवं बच्चे उपस्थित रहे। चौपाल के माध्यम से ग्रामीणों को साइबर अपराध, ऑनलाइन ठगी, घरेलू हिंसा, महिलाओं एवं बच्चों पर होने वाले अपराध, बाल विवाह रोकथाम, यातायात नियमों का पालन एवं स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं की जानकारी देकर जागरूक किया गया।


पुलिस टीम द्वारा युवाओं को शिक्षा, रोजगार एवं अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने की प्रेरणा दी गई। साथ ही ग्रामीणों को माड़ क्षेत्र के नक्सल मुक्त होने की दिशा में बढ़ते सकारात्मक बदलावों की जानकारी देते हुए अपनी समस्याएं बेझिझक पुलिस तक पहुंचाने का भरोसा दिलाया गया।


इस दौरान गांव के 02 शिक्षित युवाओं को “माड़ मित्र” बनाया गया तथा उन्हें पुलिस के सहयोगी बनकर गांव एवं समाज के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने की समझाइश दी गई। युवा वर्ग को खेल गतिविधियों से जोड़ने हेतु वॉलीबॉल प्रतियोगिता संबंधी जानकारी भी साझा की गई।


ग्रामीणों ने पुलिस विभाग की इस जनहित, विश्वास एवं सहभागिता आधारित मुहिम का खुले दिल से स्वागत करते हुए सराहना की।श्र

संवाददाता खुमेश यादव 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes