बेवर थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे उसमें सवार महिलाओं और बच्चों समेत 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने तुरंत राहत कार्य शुरू कर घायलों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया।
घायलों में बिलंदरा देवी, ईश्वरी देवी, उर्मिला देवी, मंजू देवी, गायत्री देवी, राजन श्री, इंद्रावती सहित रविंद्र (10 वर्ष) और कल्पना (14 वर्ष) शामिल हैं। सभी घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है, जहां कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है, गंभीर रूप से घायलों को ज़िला अस्पताल मैनपुरी रेफर किया गया है,,
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार और वाहन अनियंत्रित होने के कारण हादसा हुआ।
संवाददाता-विशाल सैनी बेवर
