भाजपा की वरिष्ठ नेता व उड़ीसा विधानसभा अध्यक्ष सूरमा पाधी ने नाथद्वारा पहुँच श्रीनाथजी के दर्शन किए ।
गुरुवार सुबह विधानसभा अध्यक्ष उदयपुर से श्रीनाथजी मंदिर पहुँची व प्रभु श्रीनाथजी की राजभोग झांकी के दर्शन किए ।
जहां मंदिर परंपरानुसार कृष्ण भंडार के अधिकारी सुधाकर उपाध्याय ने उपरना ओढ़ाकर व श्रीनाथजी का प्रशाद भेंट कर उनका स्वागत किया गया ।
इस दौरान सहायक अधिकारी अनिल सनाढ्य, सचिव लीलाधर पुरोहित, मंदिर मंडल मुख्य निष्पादन अधिकारी जितेंद्र कुमार पांडय, राजसमंद विधायक दीप्ति माहेश्वरी, नगर अध्यक्ष प्रवीण जोशी, गिरीश पुरोहित, पंकज लोढ़ा उनके साथ मौजूद रहे ।
परेश पंड्या
