Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

सुशासन तिहार 2026 के तहत नगर पालिका परिषद कोण्डागांव में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित............NN81


छत्तीसगढ़ शासन की मंशानुसार सुशासन को धरातल पर उतारने एवं आम जनता की समस्याओं के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से “सुशासन तिहार 2026” के अंतर्गत नगर पालिका परिषद कोण्डागांव द्वारा बुधवार, 6 मई 2026 को विकास नगर वार्ड क्रमांक-08 स्थित सामुदायिक भवन में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में वार्ड क्रमांक 06 से 11 तक के छह वार्डों के नागरिकों के लिए विभिन्न विभागों की सेवाएं उपलब्ध कराई गईं।

शिविर में नगर पालिका परिषद कोण्डागांव के साथ प्रधानमंत्री आवास योजना, महिला एवं बाल विकास विभाग, श्रम विभाग, विद्युत विभाग, राजस्व विभाग, स्वास्थ्य विभाग तथा भारतीय डाक विभाग द्वारा स्टॉल लगाए गए। शिविर के दौरान कुल 44 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 15 मांग संबंधी एवं 29 शिकायत संबंधी आवेदन शामिल थे। मांग संबंधी आवेदनों में से राशन कार्ड से संबंधित एक आवेदन का मौके पर ही निराकरण करते हुए आवेदक को राशन कार्ड प्रदान किया गया।

प्राप्त आवेदनों में नगरीय प्रशासन विभाग के 31, प्रधानमंत्री आवास योजना के 08, महिला एवं बाल विकास विभाग के 03, खाद्य विभाग का 01 तथा विद्युत विभाग का 01 आवेदन शामिल रहा।

कार्यक्रम के दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं के अंतर्गत छह गर्भवती महिलाओं की गोदभराई तथा एक बच्चे का अन्नप्राशन संस्कार कराया गया। साथ ही एसडीएम एवं संयुक्त संचालक द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के तहत एक हितग्राही को आवास की चाबी सौंपी गई तथा एक हितग्राही को राशन कार्ड प्रदान किया गया।

स्वास्थ्य विभाग के स्टॉल पर 50 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। वहीं 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के 39 बच्चों का बाल आधार नामांकन किया गया। इसके अलावा दो हितग्राहियों द्वारा आधार से मोबाइल नंबर अपडेट कराया गया तथा छह हितग्राहियों के भारतीय डाक भुगतान बैंक (आईपीपीबी) खाते खोले गए।

शिविर में छह लोगों ने ग्रुप एक्सिडेंटल गार्ड पॉलिसी के लिए पंजीयन कराया, जिनमें एसडीएम, डिप्टी कलेक्टर एवं तहसीलदार ने भी पॉलिसी ली। राजस्व विभाग के स्टॉल पर विभिन्न वार्डों के नागरिकों ने नामांतरण एवं अन्य राजस्व संबंधी मामलों के लिए ऑनलाइन एंट्री कराई।

इस अवसर पर जनप्रतिनिधि श्रीमती सुमन शुक्ला एवं श्रीमती पदमिनी साहू, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) श्री अजय कुमार उरांव, डिप्टी कलेक्टर सुश्री रश्मि पोया तथा तहसीलदार श्री मनोज रावटे, नगरीय प्रशासन विभाग से संयुक्त संचालक श्री जयंत सिन्हा एवं सहायक संयुक्त संचालक श्री पुराणिक ध्रुव उपस्थित रहे।

संवाददाता प्रहलाद कुमार सिन्हा 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes