Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

हत्या के मामले में फरार 4 आरोपी गिरफ्तार, मगरौनी चौकी पुलिस की बड़ी कार्रवाई..........NN81


थाना नरवर अंतर्गत पुलिस चौकी मगरौनी ने हत्या के मामले में फरार चल रहे 4 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्रीमती यांगचेन डोलकर भुटिया के निर्देशन में की।


जानकारी के अनुसार फरियादी रामेश्वर रावत डोंगरपुर निवासी  ने  थाना नरवर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 3 मई 2026 की शाम करीब 7 बजे पुरानी रंजिश के चलते गांव के ही विकेंद्र रावत, रामकिशन रावत, संतोष रावत, देवीसिंह रावत एवं गयावती रावत ने उसके परिवार के सदस्यों के साथ लाठी-डंडों एवं लात-घूसों से मारपीट की। इस घटना में उसके पिता करन सिंह रावत की मौके पर ही मृत्यु हो गई थी।


पुलिस ने मामले में अपराध क्रमांक 82/26 धारा 103(1), 296(a), 115(2), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में गठित टीम ने घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण कर आरोपियों की तलाश शुरू की।


दिनांक 08 मई 2026 को पुलिस ने आरोपी रामकिशन रावत, संतोष रावत, देवीसिंह रावत एवं विकेंद्र रावत निवासी डोंगरपुर को गिरफ्तार कर लिया।


इस कार्रवाई में थाना प्रभारी नरवर निरीक्षक विनय यादव, चौकी प्रभारी मगरौनी उनि. अभिमन्यु सिंह राजावत, सउनि. दिनेश यादव सहित पुलिस टीम की विशेष भूमिका रही।

सेजितेन्द्र शाक्य की रिपोर्ट


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes