Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

खनिज-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई : अवैध खनिज परिवहन में 3 वाहन जब्त..NN81


सीधी जिले में अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन वाहनों को जब्त किया है। कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक के निर्देशन तथा जिला खनिज अधिकारी कपिलमुनि शुक्ला के मार्गदर्शन में खनिज एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा सिहावल तहसील क्षेत्र में सघन जांच अभियान चलाया गया।

कार्रवाई के दौरान ग्राम हर्दी, तहसील सिहावल में डंपर क्रमांक MP53GA3424 को खनिज गिट्टी का अवैध परिवहन करते हुए पकड़ा गया। वाहन को नियमानुसार जब्त कर थाना अमिलिया में सुरक्षित खड़ा कराया गया।

इसी क्रम में थाना अमिलिया के सामने जांच के दौरान डंपर क्रमांक MP53ZC3314 तथा बिना नंबर की 12 चक्का हाइवा (चेसिस क्रमांक MAT569002R3K28648) को अवैध रेत परिवहन में संलिप्त पाया गया। दोनों वाहनों को भी जब्त कर थाना प्रभारी अमिलिया की अभिरक्षा में सौंप दिया गया।

खनिज विभाग के अनुसार संबंधित वाहन चालकों एवं स्वामियों के विरुद्ध मध्यप्रदेश खनिज (अवैध उत्खनन, परिवहन तथा भंडारण का निवारण) नियम 2022 के तहत प्रकरण दर्ज कर कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। वहीं बिना नंबर वाहन से खनिज परिवहन किए जाने के मामले में मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई हेतु जिला परिवहन अधिकारी सीधी को अलग से पत्र भेजा जाएगा।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण पर लगातार नजर रखी जा रही है। कहीं भी अवैध गतिविधियां पाए जाने पर संबंधितों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी, ताकि जिले में अवैध खनन पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

संवाददाता : गिरीश शुक्ला

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes