Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

बिजली संपर्क अभियान 2026 में उपभोक्ताओं की समस्याओं का त्वरित निराकरण, 235 आवेदन मौके पर निपटाए..NN81


मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के हरदा वृत्त अंतर्गत वितरण केंद्र चारूवा द्वारा ग्राम मोरगढ़ी में “संपर्क अभियान 2026” के तहत विशेष शिविर आयोजित किया गया। अभियान का उद्देश्य बिजली उपभोक्ताओं से सीधा संवाद स्थापित कर उन्हें त्वरित सेवाएं एवं समस्याओं का समाधान उपलब्ध कराना रहा।

शिविर में मोरगढ़ी सहित आसपास के गांव मक्तापुर, जटपुरा, सांगवा, कुकड़ापानी, सांवलखेड़ा, जामनिया कला, रुनझुन, सोनपुरा एवं रामटेक के उपभोक्ताओं ने भाग लिया। शिविर के दौरान कुल 235 उपभोक्ताओं के आवेदन प्राप्त हुए, जिनका मौके पर ही निराकरण किया गया। बिलिंग संबंधी शिकायतों सहित अन्य समस्याओं का तत्काल समाधान किया गया।

अभियान के तहत मात्र 5 रुपये में कृषि पंप कनेक्शन प्रदान किए गए। साथ ही भार वृद्धि, नाम परिवर्तन, श्रेणी परिवर्तन, स्थायी कनेक्शन विच्छेदन, अस्थायी कनेक्शन, ई-केवाईसी, एनओसी, बंद एवं खराब मीटर बदलना, स्मार्ट मीटर शिकायतें, सर्विस केबल सुधार, वोल्टेज समस्या एवं ट्रांसफार्मर संबंधी शिकायतों का निराकरण किया गया।

इसके अलावा उपभोक्ताओं को बिजली बिलों के आंशिक एवं पूर्ण भुगतान, अग्रिम भुगतान पर छूट, बकाया राशि जमा करने, समाधान योजना तथा अन्य जनहितैषी योजनाओं की जानकारी एवं लाभ भी प्रदान किए गए।

सहायक प्रबंधक चारूवा नीरज लूनिया ने बताया कि उपभोक्ताओं को निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराने के साथ ही कंपनी द्वारा ऐसे जनसंपर्क अभियान लगातार जारी रहेंगे। उन्होंने आमजन से अपील की कि विभाग द्वारा चलाए जा रहे शिविरों में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ लें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes