Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

बोडा पुलिस ने चोरी गया मोबाइल मोटरसाइकिल सहित ₹2,13,300/- का मशरूका जप्त की.......NN81



 

राजगढ़ जिले में चोरी, नकबजनी एवं संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार तोलानी (भा.पु.से.) द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उक्त निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री के.एल. बंजारे एवं एसडीओपी नरसिंहगढ़ सुश्री मिनी शुक्ला (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बोडा उप निरीक्षक देवेन्द्र सिंह राजपूत के नेतृत्व में थाना बोडा पुलिस टीम द्वारा चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 04 आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी गया मोबाइल एवं घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल सहित कुल ₹2,13,300/- का मशरूका जप्त किया गया।


*घटना का विवरण*


दिनांक 15.05.2026 को फरियादी बंशीलाल पिता मांगीलाल प्रजापति उम्र 50 वर्ष निवासी गुराडिया द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 11.05.2026 को दोपहर करीब 04 बजे अज्ञात व्यक्ति उसका रेडमी कंपनी का मोबाइल चोरी कर ले गए।


फरियादी की रिपोर्ट पर थाना बोडा में अपराध क्रमांक 151/2026 धारा 303(2) बीएनएस के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।


*पुलिस कार्यवाही*


मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की पतारसी हेतु विशेष पुलिस टीम गठित की गई। टीम द्वारा सीसीटीवी फुटेज एवं साइबर सेल की सहायता से संदिग्धों की पहचान कर दानिश मंसूरी, विकास कुशवाह, रियाज अंसारी एवं सलमान अंसारी से बारीकी से पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने घटना करना स्वीकार किया।


आरोपियों के कब्जे से चोरी गया रेडमी मोबाइल कीमती ₹13,300/- तथा घटना में प्रयुक्त अपाचे एवं स्प्लेंडर मोटरसाइकिल कीमती ₹2,00,000/- जप्त की गई।


➡️ कुल जप्त मशरूका – ₹2,13,300/-


*गिरफ्तार आरोपी*


1. दानिश पिता मुबारिक मंसूरी उम्र 21 वर्ष निवासी कुरावर

2. विकास पिता बलराम कुशवाह उम्र 19 वर्ष निवासी कुरावर

3. रियाज पिता समंद अंसारी उम्र 19 वर्ष निवासी कुरावर

4. सलमान पिता जाफर अंसारी उम्र 25 वर्ष निवासी कुरावर


*जप्त मशरूका*


• रेडमी कंपनी का मोबाइल – ₹13,300/-

• अपाचे मोटरसाइकिल

• स्प्लेंडर मोटरसाइकिल


*सराहनीय भूमिका*


• उप निरीक्षक देवेन्द्र सिंह राजपूत, थाना प्रभारी बोडा

• सउनि मांगीलाल शिवहरे

• प्रधान आरक्षक 681 धनसिंह

• आरक्षक 334 दुष्यंत जाट

• आरक्षक 823 कपिल अटारिया

• आरक्षक 161 पर्वतसिंह रुहैला

• आरक्षक 922 सुनील सोलंकी

• महिला आरक्षक 993 सुमनसिंह


उक्त पुलिस टीम की त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई से चोरी की घटना का सफल खुलासा किया गया।

रिपोर्ट जमील मंसूरी

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes