Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

नगरपालिका नाथद्वारा द्वारा जनगणना-2027 के अंतर्गत प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों के लिए आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम...............NN81



नगरपालिका नाथद्वारा द्वारा जनगणना-2027 के अंतर्गत प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों के लिए आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ दिनांक 30 अप्रैल 2026 से नगरपालिका सभागार में सफलतापूर्वक किया जा चुका हैं। यह प्रशिक्षण दो चरणों में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें प्रथम चरण दिनांक 30 अप्रैल 2026 से दिनांक 02 मई 2026 तक तथा द्वितीय चरण दिनांक 04 मई 2026 से दिनांक 06 मई 2026 तक संचालित रहेगा। उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में नियुक्त सभी प्रगणक एवं पर्यवेक्षक सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं तथा उन्हें जनगणना कार्य से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश, प्रक्रियाएं एवं तकनीकी जानकारी प्रदान की जा रही हैं। प्रशिक्षण का उद्देश्य जनगणना-2027 के कार्य को सुचारू, सटीक एवं प्रभावी ढंग से संपन्न करना है। नगरपालिका नाथद्वारा द्वारा प्रशिक्षण के लिए समुचित व्यवस्थाएं यथाः- प्रोजेक्टर स्कीन, माईक-साउण्ड एवं एसी रूम आदि व्यवस्थाऐं की गई हैं, जिससे सभी प्रशिक्षुगणों को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण प्राप्त हो सके।


पालिका आयुक्त श्री सौरभ कुमार जिन्दल द्वारा बताया कि सभी प्रशिक्षु गंभीरता एवं उत्साह के साथ प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं, जो आगामी जनगणना कार्य की सफलता के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा। साथ ही समय-समय पर उन्हे शीतल जल, चाय-नाश्ता एवं भोजन की व्यवस्था करवायी जा रही हैं ताकि प्रशिक्षुगण को किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो एवं वें पूर्ण उर्जा के साथ ध्यानपूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त कर सकें। उक्त प्रशिक्षण अवधि में किसी भी प्रकार की तकनीकी समस्या / अन्य समस्या उत्पन्न न होने पाये / उत्पन्न समस्याओं को दुरस्त करने / समाधान हेतु प्रोग्राम एवं कनिष्ठ सहायक / जनगणना प्रभारी को सम्पूर्ण प्रशिक्षण में उपस्थित होने हेतु निर्देशित किया गया हैं।

परेश पंड्या

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes