बाघ बघेरा एवं अन्य वन्यजीवों की संख्या आंकलन वाटर हॉल संख्या आंकलन पद्धति से बैशाख पूर्णिमा दिनांक 01.05.2026 (सांयकाल 5.00 पी.एम.) से 02.05. 2026 (सांयकाल 5.00 पी.एम.) तक वाटर हॉल गणना पद्धति से किया जावेगा।
इस हेतु दिनांक 30.04.2026 को हरणी महादेव नर्सरी में वन्यजीव गणना के आंकलन में लगाये गये अधिकारियों/कर्मचारियों की प्रशिक्षण कार्यक्रम मुख्य वन संरक्षक अजमेर की अध्यक्षता में सम्पन्न कराया गया जिसमें उप वन संरक्षक, भीलवाडा मरिय शाइन ए. ने अवगत कराया गया कि वनमण्डल भीलवाडा में कुल 50 वाटर हॉल भीलवाडा रेंज 14 वॉटर हॉल, जहाजपुर रेंज 7 वॉटर हॉल, गंगापुर रेंज 3 वाटर हॉल, शाहपुरा रेंज 4 वॉटर हॉल आसीन्द रेंज 5 वाटर हॉल एवं माण्डलगढ 17 वॉटर हॉल पर गणना कार्य प्रत्येक पानी के स्थान पर कम से कम एक स्टाफ का अनुभवी व्यक्ति तथा दूसरा कोई वॉलिन्टियर लगाकर पूर्ण करायी करायी जावेगी।
इस हेतु संरक्षित वन क्षेत्र में मौजूद ऐसे सभी पानी के स्थानों का पूर्व में ही सर्वेक्षण पूर्ण कर मचान बनाने हेतु स्थान के चयन कर स्थान संख्या आकलनकर्ता के लिये सुरक्षित की जा चुकी है ताकि उनको आसानी से देखा जा सकें एवं प्रजाति की पहचान किया जाना सम्भव हो सके। जिन वाटर पॉइंट पर जानवरों के आने की संभावना ज्यादा है उन पर इंफ्रारेड कैमरा ट्रैप्स जिनमें फ्लैश नही होता है का उपयोग किया जाकर वन्यजीव गणना पूर्ण करायी जावेगी।
