गर्म लूं के थपेड़ों बचने का जतन करते दिखे लोग सड़के सुनी ।
राजसमंद।भीषण गर्मी को देखते हुए नगर परिषद ने पीने के लिए मुख्य चौराहो पर पानी रखवाया, एवं दमकल से सड़कों पर पानी छिड़काया।
विगत दिनों से भीषण गर्मी से हर आम खास परेशान दिखे एवं दोपहर में लोगों का सड़क पर चलना मुश्किल हुआ।
नगर परिषद आयुक्त ललित सिंह देथा ने बताया कि इस भीषण गर्मी से बचाव के लिए परिषद की ओर से शहर के मुख्य चौराहो पर राहगीरों को बैठने के लिए टेंट लगाकर छाया की गई एवं पीने के लिए पानी के कैंपर रखवाये गए।
वहीं सड़कों पर आग ऊगलती गर्मी से बचाव के लिए फायर ब्रिगेड से सड़कों पर पानी का छिड़काव किया गया।
रिपोर्टर - मीठालाल गुर्जर
