Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

मोदी ग्राउंड टीम ने फुटबाल सीरीज का दूसरा मुकाबला भी जीता सीरीज का तीसरा मैच 17 को होगा...........NN81





  भीलवाड़ा विधायक अशोक कुमार कोठारी की खेल विकास योजना के अंतर्गत मोदी ग्राउंड पर आयोजित  सात मैचों  की फुटबाल सीरीज का दूसरा मुकाबला भी 2-0 से मोदी ग्राउंड की टीम ने जीत लिया  l

     एस एम एम गर्ल्स कॉलेज सेंटर की टीम ने बहुत ही बेहतरीन प्रदर्शन किया लेकिन मोदी ग्राउंड के खिलाड़ी  अनुभव के आधार पर जीत हासिल कर गए l मोदी ग्राउंड के सौरभ व्यास,  चंद्रजीत सिंह, अक्षत आमेटा , कनिष्क और नैतिक दवे ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया  l गर्ल्स कॉलेज सेंटर के देवम जैन मैन ऑफ द मैच बने l इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला फुटबाल संघ के अध्यक्ष कैलाश चंद्र  खटीक, विधायक कार्यालय से बाबूलाल  टॉक और संजय राठी , शिवम हॉस्पिटल के  डॉ अभिषेक पवार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मुकाबले की शुरुआत करवाई l मोदी ग्राउंड और गर्ल्स कॉलेज ग्राउंड के प्रशिक्षक महेश शर्मा व दिनेश सोलंकी ने सभी का आभार व्यक्त किया l मैच रेफरी की भूमिका मिथिलेश मारु ने निभाई  l सीरीज संयोजक अजीत जैन ने बताया कि इस फुटबॉल श्रृंखला का तीसरा मैच 17 मई को मोदी ग्राउंड पर खेला जाएगा l

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes