Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

नवीन बस स्टैंड शुभारंभ......NN81




आज टिमरनी में हरदा रोड स्थित फॉरेस्ट डिपो के समीप नवीन बस स्टैंड का शुभारंभ भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक कुंवर संजय शाह जी के साथ किया।


नवीन बस स्टैंड के शुरू होने से अब यात्रियों को बेहतर एवं सुगम परिवहन सुविधाएं प्राप्त होंगी, बस स्टैंड में यात्रियों के बैठने की उचित व्यवस्था, स्वच्छता, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं का ध्यान रखा गया है।


इससे आसपास के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के लोगों को आवागमन में काफी राहत मिलेगी।


टिमरनी नगर के नागरिकों एवं यात्रियों हेतु नगर में एक आधुनिक एवं सर्वसुविधायुक्त बस स्टैंड का निर्माण हो इस हेतु नगर परिषद संकल्पबद्ध है।

हरदा रोड स्थित फॉरेस्ट डिपो के समीप बनाए गए इस बस स्टैंड से नगर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के सैकड़ों यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी। 


परिसर में ही सर्वसुविधायुक्त सुलभ कॉम्पलेक्स का निर्माण किया गया है जिसमें यात्रियों के लिए स्नानागार, शौचालय एवं प्रसाधन की व्यवस्थित सुविधाएं एवं 24 घंटे कर्मचारी उपलब्ध होंगे।


इस कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि गण, भाजपा पदाधिकारी गण, प्रशासनिक अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक बंधु उपस्थित रहे।

 संवाददाता देवेंद्र चावडा 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes