Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

जिला स्तरीय जनसुनवाई में 120 प्रकरणों की सुनवाई, अधिकांश मामलों का मौके पर ही निस्तारण, अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश........NN81




जिला कलेक्ट्रेट सभागार में गुरुवार को जिला स्तरीय जनसुनवाई एवं सतर्कता समिति की बैठक का आयोजन जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधू की अध्यक्षता में किया गया। जनसुनवाई में जिलेभर से पहुंचे आमजन की विभिन्न समस्याओं से जुड़े कुल 120 प्रकरणों की सुनवाई की गई, जिनमें अधिकांश मामलों का मौके पर ही समाधान किया गया।


जनसुनवाई के दौरान अतिक्रमण, रास्तों के विवाद, जलभराव, गंदगी, जल निकासी, पानी के कनेक्शन, राशन कार्ड चालू करवाने एवं पुलिस संबंधी शिकायतें प्रमुख रूप से सामने आईं। जिला कलेक्टर ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्रकरणों के त्वरित एवं संतोषजनक निस्तारण के निर्देश दिए।


इस दौरान जिला कलेक्टर श्री संधू ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि आमजन की समस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही या खानापूर्ति बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर गंभीरता से निपटाया जाए तथा हर प्रकरण का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes