Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना से सुकमा में गूंजे मंगलगीत.105 जोड़ों ने थामा जीवनभर का साथ.............NN81


मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 8 मई को प्रदेशव्यापी आयोजन के क्रम में सुकमा जिले में शुक्रवार को हड़मा स्टेडियम में विधिवत पूजा अर्चना के साथ भव्य सामूहिक विवाह समारोह संपन्न हुआ। कलेक्टर श्री अमित कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में 105 से अधिक जोड़ों ने अपने-अपने रीति-रिवाजों के अनुसार विवाह कर जीवन की नई शुरुआत की। इस अवसर पर जिलेभर से बड़ी संख्या में परिजन और नागरिक उपस्थित रहे, जिससे आयोजन उत्सव का रूप लेता नजर आया।


इस सामूहिक विवाह समारोह में हिंदू, ईसाई सहित विभिन्न धर्मों एवं समुदायों तथा विशेष पिछड़ी जनजातियों के जोड़ों की सहभागिता ने छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विविधता और सामाजिक समरसता को मजबूत संदेश दिया। महिला आयोग की सदस्य सुश्री दीपिका सोरी ने कहा कि यह आयोजन केवल विवाह कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज में समानता, सम्मान और एकता का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए बेटियों का विवाह पहले चिंता का कारण होता था, लेकिन यह योजना अब भरोसा और गरिमा का आधार बन चुकी है।


योजना के अंतर्गत प्रत्येक नवविवाहित जोड़े को 35 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई, जिससे उन्हें गृहस्थ जीवन की शुरुआत में सहारा मिल सके। आयोजन को व्यवस्थित और गरिमामय बनाने के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा भोजन, पेयजल, स्वास्थ्य सेवाएं, सुरक्षा और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं। एसडीएम और जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्री शिवदास नेताम के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम ने हर व्यवस्था को समयबद्ध तरीके से पूरा कर समारोह को सफल बनाया।


कार्यक्रम में शामिल नवविवाहित जोड़ों और परिजनों ने शासन-प्रशासन के प्रयासों की सराहना की। बड़ेसेट्टी पंचायत के नवविवाहित जोड़े श्रीमती भावना अट्टी एवं श्री नागुल विनोद कुमार ने कहा कि उन्हें प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाएं अत्यंत अच्छी लगीं और विवाह पूरी गरिमा के साथ संपन्न हुआ। वहीं झापरा निवासी श्री रामकृष्ण सोड़ी ने बताया कि इस योजना से गरीब परिवारों को आर्थिक संबल मिलता है और बेटियों के विवाह में सम्मान के साथ सहयोग प्राप्त होता है। समारोह में हर चेहरे पर खुशी और संतोष दिखाई दिया, जिसने योजना के मानवीय उद्देश्य को साकार कर दिया। इस अवसर पर हितग्राहियों को 35 हजार का सांकेतिक चेक और प्रमाण पत्र वितरित किया गया। 


इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मंगम्मा सोयम, उपाध्यक्ष श्री महेश कुंजाम, जिला पंचायत सदस्य श्री कोरसा सन्नू, श्रीमती माड़े बारसे, जनपद सदस्य श्री मड़कम भीमा सहित जनप्रतिनिधि, जिलास्तरीय अधिकारी और ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।


जिला ब्यूरो प्रमोद कुमार नाग।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes