Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

भीलवाड़ा में PNG विस्तार की समीक्षा: 4406 परिवारों से LPG कनेक्शन सरेंडर कराने के निर्देश - NN81



न्यूज़ रिपोर्टर देवकरण माली

भीलवाड़ा = जिला कलक्टर श्री जसमीत सिंह संधू ने भीलवाड़ा शहर में पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) के विस्तार कार्यों की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।


समीक्षा के दौरान जिला कलक्टर ने बताया कि शहर में वर्तमान में 2842 परिवार PNG का उपयोग कर रहे हैं, लेकिन उन्होंने अभी तक अपने एलपीजी कनेक्शन सरेंडर नहीं किए हैं, जो उचित नहीं है। इस पर उन्होंने सभी संबंधित परिवारों से शीघ्र एलपीजी कनेक्शन सरेंडर करवाने के निर्देश दिए।


इसके अतिरिक्त, 1564 ऐसे परिवार भी चिन्हित किए गए हैं, जिनके किचन तक अडानी गैस द्वारा PNG कनेक्शन उपलब्ध करा दिया गया है, लेकिन एलपीजी कनेक्शन सरेंडर नहीं करने के कारण PNG आपूर्ति प्रारंभ नहीं हो सकी है। ऐसे उपभोक्ताओं से भी तत्काल एलपीजी कनेक्शन सरेंडर करवाने के निर्देश जारी किए गए हैं। जिला कलक्टर के निर्देशानुसार एलपीजी सेल्स ऑफिसर को उपभोक्ताओं की सूची प्रेषित कर आवश्यक कार्रवाई करने को कहाहै।


इस प्रकार कुल 4406 परिवारों से शीघ्र एलपीजी कनेक्शन सरेंडर करवाने हेतु कार्ययोजना बनाकर अमल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।


जिला रसद अधिकारी ने बताया कि PNG एक स्वच्छ, सुरक्षित एवं पर्यावरण अनुकूल ईंधन है, जिसकी उपलब्धता भी पर्याप्त है। उन्होंने आमजन से एलपीजी के स्थान पर PNG को प्राथमिकता देने की अपील की।साथ ही, औद्योगिक इकाइयों, होटलों एवं रेस्टोरेंट्स में भी PNG के उपयोग को बढ़ावा देने तथा नगर निगम के ऑटो टिपर के माध्यम से आमजन में जागरूकता फैलाने के निर्देश दिए गए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes