आज सोमवार को बजरंग धर्मशाला गरौठा में शपथ ग्रहण समारोह का कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमें नगर पंचायत गरौठा में शासन द्वारा मनोनीत पार्षदों दयाशरण गुप्ता,
कैलाश सोनी व प्रवीण खटीक को उपजिलाधिकारी गरौठा सुनील कुमार ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत मौजूद रहे।
वहीं कार्यक्रम संयोजक नगर पंचायत अध्यक्ष गरौठा डॉक्टर अरुण मिश्रा रहे। सभी मनोनीत पार्षदों का विधायक जवाहर लाल राजपूत एवं नगर पंचायत अध्यक्ष ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी सुनील कुमार ने कहा की नगर पंचायत क्षेत्र जनसेवा का एक बेहतर मंच है जिसमें पार्षद जन समस्याओं के समाधान में नगर वासियों का सहयोग करें।
वहीं विधायक ने सभी नामित सभासदों को बधाई दी। उन्होंने कहा नगर क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए पार्षदों का हर संभव सहयोग किया जाएगा। नगर पंचायत अध्यक्ष डॉक्टर अरुण मिश्रा ने कहा कि पूर्व में नगर पंचायत में 10 पार्षद थे अब तीन पार्षदों के मनोनीत होने पर पार्षदों की संख्या 13 हो गई है ,इससे नगर के विकास में सहयोग मिलेगा। सभी पार्षदों ने पूर्ण निष्ठा एवं लगन के साथ नगर के विकास के सहयोग करने की बात कही। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष अमित चौरसिया,मंडल अध्यक्ष गरौठा सुरेंद्र मोहन पाठक, पूर्व मंडल अध्यक्ष बल्लन सर,डॉ. ओमप्रकाश दौदेरिया ,रामकिशन खटीक, सतीशचंद्र अग्रवाल,मेहरबान सिंह बुंदेला,विधायक प्रतिनिधि ललित पटेल,सत्यप्रकाश तिवारी,सुनील तिवारी,अनुराग उपाध्याय ,सुमित पाठक, परमानंद अहिरवार,पार्षद भारती अग्रवाल, फजल अहमद, जगदीश सागर,हारून खां, राजेंद्र कुमार,महेंद्र सुमन ,संजय आर्य,भूपेंद्र सेंगर, आकाश गुप्ता, कंप्यूटर ऑपरेटर मानवेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। संचालन गोविंद नारायण गुप्ता ने किया।
