लोकेशन राजगढ़ से पवन अहिरवाल की रिपोर्ट।
ब्यावरा सहित सभी एसडीएम को सख्त निरीक्षण के निर्देश
कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने सभी एसडीएम, विशेष रूप से ब्यावरा क्षेत्र में, निजी विद्यालयों के सख्त निरीक्षण के निर्देश दिए तथा कहा कि किसी भी प्रकार की मनमानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही पुस्तक मेले की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए गए तथा एनसीईआरटी पुस्तकों को बढ़ावा देने के लिए भी कहा गया। बैठक में लापरवाही पर कड़ा रुख अपनाते हुए कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने समय-सीमा से बाहर लंबित आवेदनों पर प्रति प्रकरण 1-1 हजार रूपये का अर्थदंड भी संबंधित अधिकारियों पर लगाया गया। जिनमें मुख्य नगर पालिका अधिकारी माचलपुर श्री देवेंद्र वत्स, सचिव ग्राम पंचायत रनारा जनपद पंचायत खिलचीपुर श्री प्रेम सिंह दांगी व सचिव ग्राम पंचायत भाटखेडी जनपद पंचायत ब्यावरा श्री रमेश चन्द्र नागर शामिल है। इसके साथ ही जाति अभियान में जाति प्रमाण पत्र, मूल निवासी प्रमाण पत्र व आय प्रमाण पत्र के 127 आवेदनों को डीस्बस नहीं करने पर प्रति आवेदन 500-500 रूपये का जुर्माना अधिरोपित किया। कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने सभी विभागों को निर्देश दिए कि लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित किया जाए तथा कार्य में लापरवाही किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉ. इच्छित गढ़पाले, अपर कलेक्टर श्री प्रताप सिंह चौहान, अनुविभागीय (राजस्व) अधिकारी श्रीमती निधि भारद्वाज सहित संबंधित अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
