Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

विधायक हर्षिता स्वामी बघेल ने विधानसभा की लंबित सड़क परियोजनाओं पर जताई नाराजगी: कलेक्ट्रेट बैठक में जवाब तलब ...........NN81



​राजनांदगांव: कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित DMF एवं दिशा समिति की समीक्षा बैठक में डोंगरगढ़ विधायक श्रीमती हर्षिता स्वामी बघेल ने क्षेत्र के विकास कार्यों की धीमी गति पर अधिकारियों को जमकर घेरा। विधायक ने विशेष रूप से उन सड़कों का मुद्दा उठाया जो स्वीकृत होने के बावजूद लंबे समय से अधूरी या लंबित हैं।

*​सड़क परियोजनाओं पर कड़े सवाल और निर्देश*

​लंबित सड़कों की जानकारी: विधायक ने विभाग से पूछा कि जो सड़कें स्वीकृत हो चुकी हैं, उनका निर्माण कार्य अब तक शुरू क्यों नहीं हुआ या वे क्यों रुकी हुई हैं? उन्होंने प्रत्येक लंबित परियोजना की विस्तृत रिपोर्ट और देरी का कारण स्पष्ट करने के निर्देश दिए।

*​बोटेपार से खजरी मार्ग*

 विधायक ने बोटेपार से खजरी मार्ग के लंबित होने पर कड़ी आपत्ति जताई। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि इस मार्ग की बाधाओं को तत्काल दूर कर कार्य को गति दी जाए।

*​घुमका से गोपालपुर मार्ग* 

आवागमन को सुगम बनाने के लिए घुमका से गोपालपुर मार्ग के चौड़ीकरण कार्य की समीक्षा की गई। विधायक ने इस महत्वपूर्ण मार्ग को जल्द से जल्द व्यवस्थित करने और चौड़ीकरण की प्रक्रिया में तेजी लाने का आदेश दिया।

*​अन्य प्रमुख फैसले और निर्देश*


*​स्वास्थ्य सेवा में सुधार*

डोंगरगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से प्रसव (डिलीवरी) के लिए जिला अस्पताल रेफर करने की परंपरा को बंद करने और स्थानीय स्तर पर ही सुविधाएं सुनिश्चित करने का कड़ा निर्देश।

*​रजिस्ट्री बैन: डोंगरगढ़ क्षेत्र में रजिस्ट्री पर लगे प्रतिबंध को हटाने हेतु आवश्यक प्रशासनिक कार्यवाही करने के निर्देश*


*​जनसुविधाएं* 

सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा,आंगन बाड़ी में कुपोषण और शौचालय क्या व्यवस्था करेंगे ,और स्वास्थ्य सेवाओं में डिलीवरी के लिए रिफर करने के क्या कारण है और इसे व्यवस्थित करने के लिए क्या कार्यवाही की गई।

 और निर्देशीत करते हुए कही की स्वास्थ्य को लेकर हो रही परेशानियों को दूर कर आम जनता को व्यवस्थित लाभ पहुँचाने पर जोर दी।

*विधायक हर्षिता स्वामी बघेल ने कहा*

​"डोंगरगढ़ विधानसभा व पूरे राजनांदगांव जिले की जनता को सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए परेशान होना मंजूर नहीं है। स्वीकृत कार्यों में देरी अधिकारियों की लापरवाही दर्शाती है। बोटेपार-खजरी और घुमका-गोपालपुर जैसे महत्वपूर्ण मार्गों का काम प्राथमिकता के आधार पर पूरा होना चाहिए।"

केशव साहू 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes