Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

गौ सम्मान आह्वान अभियान को देशभर के संतों, संगठनों व जनप्रतिनिधियों का समर्थन ......NN81



गौ सम्मान आह्वान अभियान को देशभर के संत समाज, धार्मिक संगठनों, सामाजिक संस्थाओं एवं जनप्रतिनिधियों का निरंतर समर्थन प्राप्त हो रहा है। श्री शिव महापुराण कथा आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि पूज्य गुरूदेव पंडित प्रदीप जी मिश्रा ने भी अभियान का समर्थन करते हुए इसे केवल भारतवर्ष ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व के लिए अत्यंत आवश्यक बताया है।

यह जानकारी कार्यवाहक अध्यक्ष राधेश्याम सोमानी, पीयूष डाड, कन्हैयालाल स्वर्णकार, गजानंद बजाज, सत्येन्द्र बिड़ला, रजनीकांत आचार्य, बद्रीलाल सोमानी, ललित सोमानी, राजेश कुदाल, मंजू पोखरना एवं अलका जोशी ने संयुक्त रूप से साझा की। उन्होंने बताया कि श्री शिव महापुराण कथा के दौरान परम पूज्य प्रकाश दास महाराज एवं साध्वी कपिला दीदी ने भी हजारों श्रद्धालुओं को गौ संरक्षण एवं गौ सम्मान का संदेश दिया था।

महामण्डलेश्वर हंसाराम जी महाराज ने भी सदैव गौ माता के सम्मान हेतु भक्तों को प्रेरित किया है। वर्तमान में स्वास्थ्य प्रतिकूल होने के बावजूद उन्होंने वीडियो संदेश जारी कर सैकड़ों भक्तों से अभियान में आहुति देने का संकल्प दोहराया। उल्लेखनीय है कि अभियान के शुभारंभ पर महामण्डलेश्वर जी ने अपने ट्रस्ट की ओर से प्रचार-प्रसार हेतु चौपहिया वाहन, तेल एवं चालक की व्यवस्था सहित दादूदयाल ट्रस्ट जयपुर को उपलब्ध कराई थी। साथ ही तीन दीक्षार्थियों के दीक्षा समारोह को सनातन महोत्सव के रूप में मनाते हुए पूरे राष्ट्र को गौ रक्षा, सेवा ,सम्मान एवं “एक संगत-एक पंगत” का संदेश दिया।

बैकुण्ठधाम श्री खड़ेश्वर जी महाराज मंदिर समिति के संरक्षक तेजसिंह पुरावत, अध्यक्ष लीलाराम , सचिव राजेश नाहर, भगवत सिंह चुण्डावत, ओमप्रकाश भानावत, विवेक निमावत, अमित टाक एवं केदार जागेटिया सहित मंदिर समिति ने भी अभियान का पुरजोर समर्थन किया। वहीं श्री पंचमुखी दरबार के महंत पूज्य गुरूदेव लक्ष्मण दास महाराज ने भी भावपूर्ण समर्थन व्यक्त किया। साथ ही अंतरराष्ट्रीय उद्घोषक पंडित अशोक व्यास तथा स्वर कोकिला बेटी हंसा व्यास ने गौ माता के सम्मान के लिये सदैव उन्मुक्त भावों से समर्थन व्यक्त किया है। विवेकानंद केंद्र के मीडिया प्रभारी सत्यम शर्मा ने भी भावों के साथ  गौ सम्मान आवाहन अभियान का समर्थन, व्यक्त करते हुए गौ माता को सम्मान मिलना ही चाहिए, की प्रार्थना की!’


भीलवाड़ा सांसद प्रवक्ता विनोद झुर्रानी ने अभियान का समर्थन करते हुए कहा कि भारत कृषि प्रधान देश है और गौ माता के सम्मान हेतु किए जा रहे ये प्रयास कृषि क्षेत्र को भी मजबूती देंगे तथा देश में खुशहाली एवं समृद्धि लाएंगे।

भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष एडवोकेट लादू लाल तेली, जो वर्तमान में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में प्रभारी के रूप में प्रवास पर हैं, उन्होंने भी दूरभाष पर समर्थन व्यक्त किया।

इसी प्रकार जीतो के संस्थापक अध्यक्ष महावीर सिंह चौधरी एवं समस्त कार्यकारिणी, भीलवाड़ा चेप्टर अध्यक्ष मीठालाल सिंघवी एवं महावीर नवयुवक मण्डल के पूर्व अध्यक्ष पंकज लालानी, जैन कॉन्फ्रेंस के प्रांतीय अध्यक्ष  आनंद चपलोत, जैन संगठना चेप्टर अध्यक्ष अनिल कोठारी एवं , संगिनी जेएसजी की अध्यक्ष पुष्पा राजेन्द्र गोखरू, सचिव प्रमिला गोखरू, एवं उनकी टोली ने भी अभियान के प्रति भावपूर्ण समर्थन प्रकट किया। 

    अभियान के अंतर्गत भीलवाड़ा तहसील के धार्मिक, सामाजिक एवं व्यापारिक संगठनों तथा विभिन्न संस्थाओं ने हस्ताक्षर अभियान, मिस्ड कॉल एवं प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को ट्वीट कर गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने की अनुरोध किया।

गौ सम्मान आह्वान अभियान के अंतर्गत एकत्रित 61 हजार हस्ताक्षर युक्त प्रार्थना पत्रों को विधायक कार्यालय पर विधिवत लाल कपड़े में बांधकर, ठाकुर जी का मयूर पंख लगाकर एवं नवकार मंत्र जाप के साथ गौभक्त विधायक अशोक कुमार कोठारी ने संत लाल जी महाराज के मार्गदर्शन में अपने सिर पर धारण किया। इसके बाद वे पूरी संकीर्तन रैली में नंगे पांव चलते हुए सुनील जागेटिया, देवीलाल गुर्जर, विवेक निमावत एवं संत समाज के सानिध्य में जिलाधीश को विनम्रता से प्रार्थना पत्र सौंपने पहुंचे, तथा प्रदेश एवं केंद्र सरकार से गौ माता को राष्ट्रमाता  घोषित करने का आग्रह किया।

उल्लेखनीय है कि विधायक अशोक कुमार कोठारी दिनचर्या की शुरुआत भी गौशाला में नंदी बाबा एवं गौमाता के दर्शन से करते हैं, तथा गौशालाओं की व्यवस्थाओं का अवलोकन कर उपचाररत गौवंश को नवकार मंत्र का श्रवण कराते हुए मंगलकामनाएं करते हैं।

अभियान के जिला प्रभारी जगदीश तेली, नंदकिशोर शास्त्री, आनंद कृष्ण तथा समस्त संत समाज, संरक्षक, परम गौ भक्त विधायक अशोक कुमार कोठारी का विशेष मार्गदर्शन व सभी गौभक्तों एवं गणमान्य नागरिकों के प्रति भीलवाड़ा तहसील गौ सम्मान आव्हान टोली ने साधुवाद एवं कृतज्ञता व्यक्त की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes