Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

कुशवाहा समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान, जिला कार्यकारिणी ने ली शपथ ......... NN81



-प्रांतीय कुशवाहा  समाज जिला इकाई की अगुआई में सम्मान समारोह-

प्रांतीय कुशवाहा समाज मप्र की भोपाल जिला इकाई के तत्वावधान में 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले समाज के छात्र-छात्राओं का रविवार को अंजलि कॉम्प्लेक्स स्थित गौड़ भवन में सम्मान किया गया। इस अवसर पर 80 फीसदी से अधिक अंक हासिल करने वाले 30 से अधिक छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। मेधावी छात्र-छात्राओं को स्मृति चिह्न देकर उनके उज्जवल भविष्य के लिए हर संभव मदद करने का भरोसा दिलाया। इसके पूर्व प्रांतीय कुशवाहा समाज की नवनिर्वाचित जिला कार्यकारिणी को शपथ दिलाने के साथ ही पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए। भोपाल जिला अध्यक्ष का दायित्व एड. कैलाश कुशवाहा और महामंत्री डालचंद कुशवाहा को सौंपा गया। महिला जिला अध्यक्ष ओमवती कुशवाहा, महामंत्री नारायणी कुशवाहा और जिला युवा अध्यक्ष शाखा कुशवाहा और महामंत्री कवि सैनी को बनाया गया। इस अवसर पर प्रांतीय कुशवाहा समाज मप्र के प्रदेशाध्यक्ष योगेश- मानसिंह कुशवाहा ने कहा कि शिक्षा के जरिये ही समाज का सर्वांगीण विकास संभव है। कुशवाहा समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं के उत्साहवर्धन के लिए यह सम्मान समारोह आयोजित किया गया है। प्रतियोगी परीक्षाओं और उच्च शिक्षा के लिए कुशवाहा भवन में समाज की ओर से छात्रावास का संचालन किया जा रहा है। यहां यूपीएसएसी, पीएससी, नीट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्र रह रहे हैं। इस अवसर पर प्रांतीय कुशवाहा समाज मप्र के संरक्षक नारायण सिंह कुशवाहा, प्रदेश सचिव नीरज कुशवाहा, गोपल सिंह कुशवाहा, पवन कुशवाहा, इंदौर संभाग अध्यक्ष सोनू कुशवाहा, चंबल संभाग अध्यक्ष राकेश सिंह कुशवाहा, गुना जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह कुशवाहा, खुशीलाल कुशवाहा, विदिशा जिला अध्यक्ष अर्जुन सिंह कुशवाहा, प्रदेश उपाध्यक्ष तुसलीराम कुशवाहा, पंचायत अध्यक्ष रमेश कुशवाहा, तोरण सिंह कुशवाहा, टीकमगढ़ जिला अध्यक्ष हृदेश कुशवाहा, नर्मदापुरम अध्यक्ष मालक राम कुशवाहा, इंजीनियर मुकेश कुशवाहा, तोरण सिंह कुशवाहा, प्रदेश कोषाध्यक्ष अशोक चौहान, ओपी कुशवाहा, नवल सिंह कुशवाहा समेत बड़ी संख्या में प्रदेशभर से आए समाजजन मौजूद थे।

*संवाददाता-अमन खान इंकलाबी*

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes