लोकेशन तेंदूखेड़ा,,,,,,,,जिला नरसिंहपुर मध्य प्रदेश
तेंदूखेड़ा क्षेत्र के ककरा घाट से एक महत्वपूर्ण सामाजिक और प्रेरणादायक खबर सामने आई है
, जहां संत शिरोमणि गुरु रविदास जी रवि पंथ सेवा समिति के तत्वाधान में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का भव्य अनावरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
जी हां, 14 अप्रैल 2026 को ककरा घाट स्थित अंबेडकर भवन में यह गरिमामय कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भीम अनुयायी और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
इस आयोजन का नेतृत्व समिति के मार्गदर्शक पूर्व डीआईजी महेश जी चौधरी ने किया। उनके साथ पूर्व टीआई आर.पी. चौधरी, पूर्व एएसआई हीरालाल जी चौधरी, पूर्व पुलिस कर्मी बंसीलाल जी चौधरी, वरिष्ठ समाजसेवी लाल सिंह चौधरी और पन्नालाल जी खुर्सीपार भी मंच पर मौजूद रहे।
समिति अध्यक्ष मोतीलाल जी और कोषाध्यक्ष दशरथ जी भामा ने कार्यक्रम के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इस अवसर पर पत्रकार राजा जाटव तेंदूखेड़ा, पत्रकार राजकुमार सिंह काचरकोना सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों की गरिमामय उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथियों ने डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों और उनके द्वारा समाज को दिए गए अधिकारों और संविधान की महत्ता पर विस्तार से प्रकाश डाला।
“बाबासाहेब के विचार आज भी समाज को समानता, शिक्षा और अधिकारों की दिशा में प्रेरित करते हैं…”
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित जनों ने बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
ककरा घाट से…
न्यूज़ नेशन 81 जिला नरसिंहपुर से राजा जाटव की खबर
