छत्तीसगढ़ कोरबा से अजय तिवारी की रिपोर्ट
सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कुसमुण्डा एवं दीपका पुलिस की संयुक्त कार्यवाही
बिना सुरक्षा ज्वलनशील पदार्थ (डीजल) परिवहन करने वाले 08 वाहनों पर कार्यवाही, कुल 5800 लीटर डीजल जप्त
थाना कुसमुंडा एवं चौकी सर्वमंगला की कार्यवाही में कुल जप्त डीजल– 5150 लीटर
थाना दीपका की कार्यवाही में कुल जप्त डीजल– 650 लीटर
कोरबा जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले एवं नगर पुलिस अधीक्षक दर्री विमल पाठक के मार्गदर्शन में थाना कुसमुण्डा एवं थाना दीपका पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से कार्यवाही की गई।
दिनांक 09.04.2026 को दोनों थाना क्षेत्रों में बिना सुरक्षा के ज्वलनशील पदार्थ (डीजल) के अवैध परिवहन की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए गवाहों की उपस्थिति में कुल 08 वाहनों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की गई, जिसमें कुल 5800 लीटर डीजल जप्त किया गया।
