रिपोर्टर निर्मल विश्वकर्मा बरगी
आज बरगी में इंद्रदमन तालाब के पास से लगी जमीन में लगभग आज शाम अचानक आग लग गई ओर देखते ही देखते सारे प्रयासों के बावजूद दो तीन किसानों की लगभग 10 एकड़ जमीन जल कर खाक हो गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार बरगी के बाहरी क्षेत्र इंद्रदमन तालाब के समीप बालकृष्ण अग्रवाल, पंजी यादव , सोनू रैकवार, दुर्गेश यादव ओर अन्य किसानों की जमीन है जिस पर गेहूं की फसल तैयार खड़ी थी लगभग 4 बजे के आसपास अज्ञात कारणों से अचानक बालकृष्ण अग्रवाल के खेत में आग भड़क गई ओर देखते ही देखते चारों ओर आग की लपटे दिखने लगी , जरा सी देर में ही लगभग 8 से 10 एकड़ की फसल जलकर स्वाहा हो गई । जिसमें अनुमानित 5 लाख की फसल के जलने की आशंका बताई जा रही है । प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार यदि आसपास के कृषक ओर क्षेत्रीय युवाओं द्वारा समय पर पहुंच कर आग नहीं बुझाई जाती तो आसपास के अन्य खेतों की में आग लग जाती ओर किसानों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ता ।
किसानों में आक्रोश -
बरगी क्षेत्र में लगातार हो रही आग की घटनाओं से फसलों में हो रहे नुकसान को लेकर किसानों में भारी असंतोष ओर आक्रोश व्याप्त है ।विगत एक माह के अंदर बरगी क्षेत्र के आसपास लगभग 50 एकड़ की फसल जलकर खाक हो चुकी है किसान मरने ओर आत्महत्या की कगार पर आ गया है अभी तक लगभग 5 करोड़ की फसल जलकर स्वाहा हो चुकी है । किसान आगे क्या करेगा समझ से परे है। विगत 3 वर्षों से किसानों, राजनैतिक दलों समाजसेवियों के द्वारा प्रशासन से लगातार बरगी के लिए एक फायरब्रिगेड वाहन की मांग की जा रही लेकिन कोई भी जिम्मेदार इस दिशा में सोचने तक की जहमत नहीं उठा रहा है इधर किसान हर साल भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। क्योंकि जब भी अचानक आग लगती है तो फायरब्रिगेड के लिए जबलपुर फोन करना पड़ता है जब तक दमकल वहां घटना स्थल पर पहुंचता है तब तक फसल जल कर राख हो जाती है ओर दमकल वाहन केवल औपचारिकता बन कर रह जाता है । इसलिए इस बार पूरे क्षेत्र के कृषकों ने प्रशासन से अपील की है कम से कम एक दमकल वाहन बरगी क्षेत्र के लिए प्रदान किया जाए जिससे आगे किसानों को कोई भी नुकसान न झेलना पड़े ।
