Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

देवरिया गांव में आयोजित डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा अनावरण समारोह में भाग लिया - NN81



न्यूज़ रिपोर्टर देवकरण माली

गंगापुर/भीलवाड़ा = सहाड़ा विधानसभा क्षेत्र के एकदिवसीय दौरे पर पहुंचे भीलवाड़ा सांसद दामोदर अग्रवाल ने रायपुर तहसील के देवरिया गांव में आयोजित डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा अनावरण समारोह में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

समारोह को संबोधित करते हुए सांसद अग्रवाल ने कहा कि डॉ. अंबेडकर के विचार आज भी समाज को दिशा देने वाले हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक को उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाना चाहिए। अग्रवाल ने बताया कि अंबेडकर ने भारतीय संविधान का निर्माण कर देश को वैश्विक पहचान दिलाई और सामाजिक समानता की मजबूत नींव रखी।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक डॉ. बालूराम चौधरी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने अंबेडकर के योगदान को ऐतिहासिक बताते हुए युवाओं से उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।

समारोह में बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही। वहीं, सहाड़ा विधायक लादू लाल पितलिया की अनुपस्थिति राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बनी रही, जिसको लेकर विभिन्न अटकलें भी लगाई जा रही हैं।

कार्यक्रम का समापन अंबेडकर के जयघोष एवं सामाजिक समरसता के संदेश के साथ हुआ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes