Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

पन्ना पुलिस द्वारा अमानगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत जुयें के फड़ पर दबिश देकर 09 जुआरियों के विरुद्ध की गई वैधानिक कार्यवाही - NN81


रोशनी आनंद वि. सिंह पन्ना-

दिनांक: 10 अप्रैल 2026

स्थान: पन्ना, मध्यप्रदेश

पुलिस अधीक्षक पन्ना के निर्देशन पर विगत रात्रि को थाना अमानगंज क्षेत्र अंतर्गत जुआ खेलने एवं जुआ फड़ संचालित करने वाले जुआरियों के विरुद्ध थाना अमानगंज पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई की गई है।

पुलिस अधीक्षक पन्ना श्रीमती निवेदिता नायडू द्वारा जिले में जुआ एवं सट्टा जैसी अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उक्त अभियान के अंतर्गत वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में समस्त थाना प्रभारियों को सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं।

इसी तारतम्य में थाना प्रभारी अमानगंज उनि. रवि सिंह जादौन को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि तकिया नाला श्मशान घाट के पास कुछ व्यक्ति मोबाइल की टॉर्च के उजाले में ताश के पत्तों से जुआ खेल रहे हैं। थाना प्रभारी द्वारा सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया जिस पुलिस अधीक्षक पन्ना के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पन्ना सुश्री वन्दना सिंह चौहान के मार्गदर्शन मे अमानगंज पुलिस टीम मौके पर रवाना हुई। दबिश के दौरान मौके पर कुछ लोग पैसों का हार-जीत का दांव लगाकर ताश के पत्तों से जुआ खेलते पाए गए, जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा गया। पुलिस द्वारा मौके से 09 आरोपियों को अभिरक्षा मे लिया गया साथ हि मौके से एक बिना नम्बर की सेल्टोस कार, एक स्कूटी ,04 मोटर सायकिल एवं 09 मोबाइल फोन सहित ₹77580 नगदी एवं 52 पत्तो की ताश की गड्डी जप्त की गई। मामले मे कुल लगभग ₹14  लाख से अधिक की संपत्ति जब्त की गई। आरोपियों के विरुद्ध थाना अमानगंज मे संबंधित धाराओं के अंतर्गत वैधानिक कार्रवाई की गई है।


जप्त मशरूका:  ₹77,580/- नगदी, 52 ताश के पत्ते, 09 मोबाइल फोन (कीमती लगभग ₹91,000/-) , जुआ खेलने में प्रयुक्त हरा नेट , 01 स्कूटी, 04 मोटर साइकिल एवं 01 कार (कुल कीमत लगभग ₹12,50,000/-)  कुल जप्त मशरूका कीमती लगभग ₹14,19,110/- का जप्त किया गया है।

सराहनीय योगदान- उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी अमानगंज उनि रवि सिंह जादौन,सउनि राघवेन्द्र प्रधान,  प्र.आर. गणेश सिंह, लक्ष्मण यादव , आर. तुलसी, मुनेन्द्र, मेहरवान, अंगद, अखिल, अरूण का सहायनीय योगदान रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes