लोकेशन मस्तूरी
चंद्रप्रकाश निर्णेजक की रिपोर्ट
प्रदेश नेतृत्व के आह्वाहन पर भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला बिलासपुर ग्रामीण अंतर्गत मस्तूरी मंडल में भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर "हॉस्टल संपर्क वकील संघ,संपर्क हितग्राहियों से संपर्क अभियान" "युवा संपर्क अभियान चलाया गया। जिसके माध्यम से छात्रों,युवाओं एवं हितग्राहियों से भेंट कर मिठाई खिलाकर अभिनंदन पत्र दिया गया।
इस अवसर पर भाजयुमो प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य ललित कुमार यादव, जिला महामंत्री भाजयुमो अंकुर सिंह,मस्तूरी भाजयुमो मंडल अध्यक्ष विकास साहू,उपाध्यक्ष मनीष सिंह,सुभाष टंडन, दुर्गेश देवांगन,ऋतिक नागदेव,महामंत्री करण सिंह चंदेल,महाविद्यालय प्रमुख सुभाष यादव,प्रशिक्षण प्रमुख सरोज राज, मीडिया,प्रभारी चन्दप्रकाश निणैजक, रुपेश कुमार साहू,सहित कार्यकर्ता, वकील संघ,छात्र छात्राएं एवं हितग्राही महिलाएं उपस्थित रहीं।
