Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

बैंकों की सुरक्षा को लेकर कलेक्टर डॉ. मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक श्री तोलानी की अध्यक्षता में बैंकर्स की बैठक आयोजित - NN81


लोकेशन राजगढ़ से जीरापुर से पवन अहिरवाल की रिपोर्ट

राजगढ़ 18 अप्रैल, 2026 

जिले में बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक श्री अमित तोलानी की अध्यक्षता में बैंकर्स की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर डॉ. मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक श्री तोलानी ने सभी बैंक शाखा प्रबंधकों को निर्देशित किया कि जिले की सभी बैंक शाखाओं एवं एटीएम में सीसीटीवी कैमरे सतत रूप से चालू अवस्था में रहें तथा उनकी नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए।साथ ही सभी स्थानों पर अलार्म सिस्टम सक्रिय एवं कार्यशील स्थिति में होना अनिवार्य है।


      उन्होंने निर्देश दिए कि सभी बैंक शाखाओं में सुरक्षा गार्ड की अनिवार्य रूप से नियुक्ति सुनिश्चित की जाए। बैंकों में कार्यरत सुरक्षा गार्डों एवं वाहन चालकों का पुलिस वेरिफिकेशन भी अनिवार्य रूप से कराया जाए, ताकि किसी भी प्रकार की सुरक्षा संबंधी जोखिम को रोका जा सके। बैठक में यह भी निर्देश दिए गए कि सभी बैंक प्रबंधक अपने सीयूजी नंबर पुलिस कंट्रोल रूम को उपलब्ध कराएं तथा प्रत्येक शाखा में संबंधित थाना प्रभारी एवं एसडीएम के संपर्क नंबर प्रदर्शित रखें, जिससे आपात स्थिति में त्वरित समन्वय स्थापित किया जा सके।


     कलेक्टर डॉ. मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक श्री तोलानी ने कहा कि बैंकिंग संस्थान आमजन की आर्थिक गतिविधियों का महत्वपूर्ण केंद्र हैं, अतः उनकी सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। सभी बैंक अधिकारी सुरक्षा मानकों का पूर्णतः पालन सुनिश्चित करें।इस अवसर पर लीड बैंक मैनेजर (एलडीएम) सहित जिले के विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधक उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes