Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

धर्मांतरण को लेकर सर्व समाज 84 परगना छोटेडोंगर की हुई तीसरी बैठक - NN81



लोकेशन नारायणपुर छत्तीसगढ़ 

संवाददाता खुमेश यादव 

नारायणपुर,18अप्रैल 2026//नारायणपुर जिले में धर्मांतरण का मुद्दा पिछले कुछ दिनों से लगातार गरमाता जा रहा,क्षेत्र में बड़ी संख्या में लोग अपने रीति रिवाज परंपरा और देवी देवताओं की आस्था को त्याग कर ईसाई मिशनरियों के प्रलोभन में आकर अपना मूल धर्म त्याग कर धर्म परिवर्तन कर रहे हैं, इसे लेकर नारायणपुर जिले के छोटेडोंगर में 84 परगना के सर्व समाज के लोग लामबंद हो गए हैं और धर्मांतरित लोगों को अपने मूल धर्म में वापस लाने की कवायत में जुट गए हैं, धर्मांतरित लोगों को अपने मूल धर्म में वापस लाने के लिए क्षेत्र में लगातार बैठक कर रणनीति बनाई जा रही है इसी क्रम में आज छोटेडोंगर  के गोंडवाना समाज भवन में 84 परगना के हजारों लोगों के द्वारा बैठक की गई जिसमें धर्मांतरित परिवार को भी आमंत्रित किया गया था परंतु इस बैठक में धर्मांतरित परिवार के किसी भी सदस्य ने उपस्थित दर्ज नहीं कराई,, सर्व समाज के लोगों ने धर्मांतरित समूह को अपने मूल धर्म में वापसी के लिए 30 अप्रैल तक का समय दिया है साथ ही धर्मांतरित लोगों से अपील की है कि 30 अप्रैल तक अपने मूल धर्म को अपना ले ,अब देखने वाली बात यह है कि धर्मांतरित लोगों की 30 अप्रैल से पहले मूल धर्म में वापसी होती है या नहीं

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes