दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और शिकायत के बाद प्रशासन हरकत में आया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी धर्मेंद्र नुनइया ने 24 अप्रैल को रेस्टोरेंट का निरीक्षण किया।
निरीक्षण में मिठाई, मावा और पनीर के सैंपल लिए गए, जिनमें मिलावट तो नहीं मिली… लेकिन रेस्टोरेंट में गंदगी और अस्वास्थ्यकर हालात पाए गए।
सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि स्टोरेज एरिया में मृत कॉकरोच मिले… जिससे फूड सेफ्टी पर गंभीर सवाल खड़े हो गए।
रिपोर्ट के आधार पर लाइसेंस को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है और साफ-सफाई पूरी होने तक संचालन पर रोक रहेगी।
पहले भी रायसेन में खाने में कॉकरोच मिलने जैसी घटनाएं सामने आ चुकी हैं, ऐसे में यह कार्रवाई प्रशासन की सख्ती को दर्शाती है।
#Raisen #FoodSafety #RestaurantClosed #BreakingNews #MPNews #FoodInspection #PublicHealth
संवाददाता रोहित साहू न्यूज नेशन 81
