तहसील नलखेड़ा के ग्राम सुईगांव में गेहूं खरीदी केंद्र पर सोमवार रात को धीरपसिंह मुंशी नामक युवक द्वारा शराब पीकर स्व सहायता समूह के कर्मचारियों को अश्लील गालियां दी और जान से खत्म करने की धमकी दी।
जिससे परेशान होकर स्व सहायता समूह के कर्मचारियों ने गेहूं तोलने का काम बंद कर दिया।
जिसके कारण जिन किसानों का स्लाट बुक था उनके गेहूं की तुलाई भी बंद हो गई।
जिससे ट्रेक्टरों की लाईन लग गई। यह बात सुसनेर विधायक भेरू सिंह परिहार तक पहुंची तो विधायक ने अपने समर्थको के साथ युवक पर कारवाई करने की मांग को लेकर चक्का जाम कर दिया।
तब अनुभाग सुसनेर के नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक दंडाधिकारी अरूण चंद्रवंशी ने मौके पर पहुंचकर स्व सहायता समूह के कर्मचारियों की समस्या समझी तथा थाना प्रभारी नागेश यादव को फोन लगा कर शराबी युवक को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया।
प्रशासन के आश्वासन के बाद गेहूं तुलाई का कार्य दोबारा शुरू कराया गया और चक्का जाम समाप्त किया गया।
नायब तहसीलदार अनुभाग सुसनेर ने थाना प्रभारी थाना नलखेड़ा को आरोपी के विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 170 अंतर्गत कार्रवाई करने हेतु पत्र भी लिखा।
संवादाता/ संजय डगवाल
