Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

अपहृत नाबालिग बालिका को चोटिला (गुजरात) से सुरक्षित दस्तयाब, आरोपी गिरफ्तार - NN81


अमन खान इंकलाबी राजगढ़

जिला राजगढ़ में गुमशुदा एवं अपहृत नाबालिगों की शीघ्र दस्तयाबी हेतु पुलिस अधीक्षक राजगढ़  अमित तोलानी (IPS) द्वारा सभी थाना प्रभारियों को संवेदनशीलता एवं त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के पालन में लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  के.एल. बंजारे एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस ब्यावरा 

श्री प्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी देहात ब्यावरा उपनिरीक्षक  प्रवीण जाट के नेतृत्व में गठित टीम ने यह सफलता अर्जित की।


घटना का संक्षिप्त विवरण


दिनांक 07/04/2026 को फरियादी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसकी नाबालिग पुत्री   रिश्तेदार की शादी से बिना बताए कहीं चली गई है। इस पर थाना देहात ब्यावरा में अपराध क्रमांक 116/2026 धारा 137(2) BNS के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

मामला नाबालिग बालिका से संबंधित होने के कारण पुलिस द्वारा तत्काल विशेष टीम गठित कर सघन तलाश शुरू की गई। तकनीकी साक्ष्यों एवं सतत प्रयासों के आधार पर बालिका के चोटिला (गुजरात) में होने की जानकारी प्राप्त हुई।


कार्यवाही का विवरण


थाना ब्यावरा देहात पुलिस द्वारा गुजरात पुलिस से समन्वय स्थापित कर बालिका को चोटिला गुजरात से सुरक्षित दस्तयाब किया गया। साथ ही आरोपी राहुल पिता जगदीश वर्मा, निवासी ग्राम धन्याखेड़ी थाना सिटी ब्यावरा,) को गिरफ्तार किया गया है। बालिका के कथनों के आधार पर प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है।


सराहनीय भूमिका


 उपनिरीक्षक प्रवीण जाट(थाना प्रभारी),सहायक उप निरीक्षक गुलाबचंद धाकड़, , प्रआर 629 प्रदीप सिंह राजपूत, प्रआ.214 चंद्रमोहन बघेल , ,616 रानू ,आर.833 राजेश यादव व राजगढ़ साइबर सेल का विशेष योगदान रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes