परेश पंड्या, नाथद्वारा राजसमंद राजस्थान
राम कथा वाचक राष्ट्रीय संत मुरारी बापू ने रविवार को श्रीजी प्रभु की भोग आरती झांकी के दर्शन किए जहां दर्शन के बाद मंदिर में समाधान किया गया ।
बापू के साथ समाजसेवी मिराज समूह के चैयरमेन व मंदिर मंडल सदस्य मदनलाल पालीवाल, प्रमोद पालीवाल, प्रकाश पालीवाल, रविन्द्र जोशी, रूपेश पालीवाल ने भी श्रीनाथजी के दर्शन किए ।
इसके बाद मंदिर के बैठकजी में श्रीकृष्ण भंडार के अधिकारी सुधाकर उपाध्याय ने मंदिर परंपरानुसार उनका उपरना रजाई ओढ़ाकर व श्रीनाथजी का प्रशाद भेंट कर मुरारी बापू व मदन पालीवाल का समाधान किया ।
जिसके बाद मुरारी बापू ने दूरभाष से तिलकायत महाराजश्री व युवाचार्य गोस्वामी विशाल बावा साहब से आशीर्वाद लिया व श्रीमद वल्लभाचार्य के प्राकट्योत्सव की बधाई दी।
इस दौरान सीईओ जितेंद्र कुमार पंड्या, तिलकायत सचिव लीलाधर पुरोहित, सहायक अधिकारी अनिल सनाढ्य, पंड्या जी परेश नागर सहित अन्य सेवादार उपस्थित रहे ।
