Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

पिड़ावा के वीरेंद्र बागवान को महात्मा ज्योतिबा फुले अवार्ड, दीपिका बागवान भी सम्मानित - NN81



पिड़ावा तहसील से संवाददाता मोहम्मद इस्लाम 


पिड़ावा (झालावाड़)। महात्मा ज्योतिबा फुले की 199वीं जयंती के अवसर पर जयपुर के विद्याधर नगर स्थित महात्मा ज्योतिबा फुले राष्ट्रीय संस्थान में आयोजित भव्य कार्यक्रम में पिड़ावा क्षेत्र का गौरव बढ़ाने वाली उपलब्धि सामने आई। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने की।

कार्यक्रम में संस्थान के प्रदेश अध्यक्ष अनुभव चंदेल एवं सीता भाटी की उपस्थिति में सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर पिड़ावा के वीरेंद्र बागवान (नगर अध्यक्ष, कांग्रेस कमेटी पिड़ावा) को “महात्मा ज्योतिबा फुले अवार्ड” से सम्मानित किया गया। वहीं दीपिका बागवान को “सावित्रीबाई फुले अवार्ड” से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने महात्मा ज्योतिराव फुले के सामाजिक सुधार, शिक्षा एवं समानता के संदेश को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। कार्यक्रम में प्रदेशभर से आए सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।

पिड़ावा क्षेत्र में इस सम्मान को लेकर हर्ष का माहौल है तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों व नागरिकों ने वीरेंद्र बागवान और दीपिका बागवान को बधाई दी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes